{"_id":"6af58e55b7562fa8290b1f40","slug":"chhath-puja-2026-date-importance-and-know-why-is-arghya-to-surya-dev-during-chhath-puja-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ 2026: कल से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू, डूबते हुए सूर्यदेव को क्यों दिया जाता है अर्घ्य ?","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
छठ 2026: कल से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू, डूबते हुए सूर्यदेव को क्यों दिया जाता है अर्घ्य ?
Thu, 12 Nov 2026 03:33 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:33 PM IST
सार
छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हो रही है। लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व चार दिनों तक चलता है जिसमें डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा होती है। आइए जानते हैं छठ पर्व पर डूबते हुए सूर्य को क्यों दिया जाता है अर्घ्य।
विज्ञापन
छठ पूजा 2026
- फोटो : AI
विस्तार
लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 4 दिनों तक चलता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार पर भगवान सूर्य और छठी मैया की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है। इन चार दिनों में व्रती शुद्धता, निष्ठा और नियम के अनुसार उपवास रखते हैं और जलाशयों के किनारे खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं छठ पूजा में सूर्यदेव को क्यों अर्घ्य देने की परंपरा है और क्या है इसका धार्मिक महत्व।
विज्ञापन
सूर्यदेव एक मात्र प्रत्यक्ष देवता
हिंदू धर्म में सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता की उपाधि मिली हुई है। प्रत्यक्ष देवता का मतलब यहां ऐसे देवता से है जिनके दर्शन मनुष्य सुबह से लेकर शाम तक हर दिन अपनी आंखों से करता है। सूर्य हर दिन सुबह उदित होकर पूरे विश्व को प्रकाश और ऊर्जा प्रदान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जगत की ऊर्जा और जीवन का आधार माना जाता है। यही कारण है छठ महापर्व पर सूर्यदेव की आराधना और पूजा करने का विशेष महत्व होता है। छठ पर्व के दौरन सूर्य को अर्घ्य देकर जीवन में ऊर्जा देने के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इसी के साथ सूर्य उपासन में परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की जाती है।
विज्ञापन
छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा क्यों?
सभी पर्व में केवल छठ महापर्व पर ही अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की अनूठी परंपरा होती है। व्रती इस पर्व के तीसरे दिन नदी, तालाब और जलाशयों के किनारे एकत्रित होकर डूबते हुए सूर्य की उपासना, पूजा-पाठ करते हुए अर्घ्य दिया जाता है। अस्त होते सूर्य की पूजा और अर्घ्य देने के पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। आम धारणा के अनुसार व्यक्ति सफलता पाने और नई शुरुआत करने के लिए स्वागत करता है लेकिन छठ महापर्व में डूबते हुए सूर्य की पूजा देने के पीछे न सिर्फ सफलता और उन्नति को महत्व देना है बल्कि जीवन में विपरीत परिस्थितियों और कठिन चुनौतियों को सहजता से स्वीकार्य करना और प्रकृति के प्रति सम्मान को दिखाना महत्वपूर्ण होता है। सूर्यास्त पर सूर्यदेव को प्रणाम करते हुए दिन भर प्रकाश और ऊर्जा के लिए आभार प्रकट करने का पर्व है।
विज्ञापन
उगते हुए सूर्य की पूजा
सनातन धर्म में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व होता है। छठ पर्व के चौथे दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसे उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होता है। उगते हुए सूर्य की उपासना, मंत्रोचार और अर्घ्य से नई ऊर्जा, आशा, जोश, उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
कल से छठ महापर्व शुरू? जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या ऊषा अर्घ्य समेत पूरी जानकारी
छठ पूजा 2026 डेट और मुहूर्त: कब है संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य? यहां देखें चार दिवसीय कैलेंडर