फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Boxers from war-torn Iran to train in India; set to arrive in Patiala today

एशियाई खेल 2026: युद्ध से जूझते ईरान के बॉक्सर भारत में करेंगे तैयारी, आज पहुंच जाएंगे पटियाला

Tue, 01 Sep 2026 08:41 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:41 AM IST
सार

ईरानी टीम में कोच के अलावा 55 किलो भार वर्ग में मेहदी काजिमी, 60 किलो में 2021 विश्व चैंपियनशिप में ईरान के पहले पदक विजेता दानियाल शाहबख्श और प्लस 90 किलो में अमीरी इस्माइली वांदेई शामिल हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Boxers from war-torn Iran to train in India; set to arrive in Patiala today
ईरान के मुक्केबाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युद्ध से जूझ रहे ईरान की बॉक्सिंग टीम एशियाई खेलों की तैयारियां भारत में करेगी। तीन सदस्यीय ईरानी टीम अपने मुख्य प्रशिक्षक हुमायुं अमीरी के साथ एनआईएस पटियाला में एशियाई खेलों के लिए भारतीय बॉक्सरों के साथ तैयारियों को अंजाम देगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने कुछ माह पूर्व ईरान को भारतीय बॉक्सरों संग तैयारी का प्रस्ताव दिया था, पर युद्ध के चलते पैसे की कमी के कारण ईरान ने आने में असमर्थता जता दी।
विज्ञापन


बीएफआई ने ईरानी टीम की यात्रा खर्च उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ईरानी टीम सोमवार को इराक के नजफ से मुंबई के लिए रवाना हो गई। टीम मंगलवार को दिल्ली से पटियाला के लिए रवाना होगी। जहां पुरुष और महिला भारतीय बॉक्सर एशियाई खेलों की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता दानियाल भी शामिल
ईरानी टीम में कोच के अलावा 55 किलो भार वर्ग में मेहदी काजिमी, 60 किलो में 2021 विश्व चैंपियनशिप में ईरान के पहले पदक विजेता दानियाल शाहबख्श और प्लस 90 किलो में अमीरी इस्माइली वांदेई शामिल हैं। साई एनआईएस में ठहराने की व्यवस्था कर रही है। बीएफआई का कहना है कि ईरानी टीम के साथ हमारे बॉक्सरों की भी एशियाड की तैयारी अच्छी तरह हो जाएगी। ईरानी टीम नौ सितंबर को वापस लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed