फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 The medal is the same but rewards vary across states difference in prize money know details

एशियन गेम्स: गर्व के पदक का रंग एक, पर राज्यों में इनाम अलग-अलग; एक जैसे मेडल जीतने पर भी राशि में फर्क

Wed, 07 Oct 2026 09:16 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:16 AM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 का समापन हो गया है। एशियाड में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। खिलाड़ी अब स्वदेश लौट आए हैं, जहां पदक विजेताओं का स्वागत हो रहा है। लेकिन हर राज्य में पदक विजेताओं को अलग-अलग इनामी राशि दी जा रही है जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2026 The medal is the same but rewards vary across states difference in prize money know details
एशियन गेम्स - फोटो : SAI Media

विस्तार

जापान में एशियाई खेलों में देश के लिए एक जैसा पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों के लिए राज्यों की इनामी राशि का फर्क अब महज नीति का एक पन्ना नहीं, दिल पर लगी चोट बन गया है। नागोया में तिरंगा सबके लिए एक ही ऊंचाई पर लहराया गया, गले में पदक की चमक एक जैसी थी। मगर वतन लौटते ही वह किसी राज्य में करोड़ों का हो गया तो किसी राज्य में चंद लाख में सिमट गया।
विज्ञापन
Trending Videos

इकलौते पदकधारी की कसक
बॉक्सिंग के 90 किलो भार वर्ग में कांस्य विजेता कपिल पोखरिया उत्तराखंड के इकलौते पदकधारी हैं। पर राज्य की खेल नीति के मुताबिक उनके हिस्से महज 15 लाख रुपये आएंगे। वह कहते हैं कि पड़ोसी राज्य यूपी अपने स्वर्ण विजेताओं को तीन करोड़, रजत विजेताओं को डेढ़ करोड़ और कांस्य विजेताओं को 75 लाख रुपये दे रहा है। कपिल की आवाज में शिकायत कम, कसक ज्यादा है। उनका सवाल सीधा है, जो पदक यूपी के खिलाड़ी के गले में 75 लाख का है, वही उत्तराखंड के खिलाड़ी के गले में 15 लाख का कैसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026 The medal is the same but rewards vary across states difference in prize money know details
लालरेमसियामी - फोटो : Hockey India
44 साल बाद स्वर्ण दिलाने वाली लालरेमसियामी को मिलेंगे सिर्फ 40 लाख
महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद देश की झोली में स्वर्ण डाला। इस जीत की नायिकाओं में शामिल मिजोरम की लालरेमसियामी को राज्य सरकार ने 40 लाख रुपये दिए हैं। सियामी इसी में संतोष ढूंढ़ लेती हैं, क्योंकि एशियाड पदक जीतने के बावजूद पहले उन्हें राज्य से एक रुपया तक नहीं मिला था। मगर उनका सवाल चुभता है, पदक का रंग एक है, तो राज्यों के इनाम में इतना फासला क्यों हैं। स्वर्ण पदक पर बंगाल में पांच करोड़, केंद्र 30 लाख देता है एशियाड में स्वर्ण जीतने पर केंद्र 30 लाख देता है। पंजाब एक करोड़, पश्चिम बंगाल पांच करोड़, हिमाचल चार व हरियाणा-यूपी तीन-तीन करोड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन

सवाल उठे तो तस्वीर बदलने लगी 
रिले दौड़ में एकसाथ स्वर्ण जीतने वाली हरियाणा की किरण पाहल को सरकार तीन करोड़ दे रही है। वहीं, कर्नाटक की एमआर पूवम्मा के हिस्से 35 लाख आने थे। बॉक्सर विजेंदर ने सवाल उठाया, तो कर्नाटक के सीएम डी. शिवकुमार ने मंगलवार को इनामी राशि स्वर्ण पर एक करोड़, रजत पर 75 और कांस्य पर 50 लाख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed