{"_id":"6a5cdad88cc0f1eb34080b3b","slug":"fifa-world-cup-2026-football-awards-from-golden-boot-golden-ball-to-golden-gloves-and-more-know-about-accolade-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप में सम्मान की जंग: एमबाप्पे से किस मामले में पिछड़े मेसी; कुल कितने अवॉर्ड बंटे, किसे-क्या इनाम मिला?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
विश्व कप में सम्मान की जंग: एमबाप्पे से किस मामले में पिछड़े मेसी; कुल कितने अवॉर्ड बंटे, किसे-क्या इनाम मिला?
Mon, 20 Jul 2026 05:41 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:41 AM IST
सार
फीफा विश्व कप के फाइनल मैच के बाद जो अवॉर्ड समारोह हुआ, उसमें कौन-कौन से इनाम दिए गए। टीमों को विश्व कप के अलावा और कौन से अवॉर्ड दिए गए? इसके अलावा खिलाड़ियों को किन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया? इन पुरस्कारों का संक्षिप्त इतिहास क्या है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महीने से ज्यादा तक चले फीफा विश्व कप 2026 का आज अंत हो गया। देर रात हुए मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना की टीम को 1-0 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी के साथ स्पेन अब दो बार का विश्व चैंपियन बन चुका है। वहीं, मेसी की टीम का चार बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
हालांकि, फाइनल मुकाबला और इसके बाद का पूरा समारोह सिर्फ विजेता और उपविजेता टीम के सम्मान तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उत्कृष्टता को पहचान दिलाने के लिए भी यह अहम मौका बना।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप के फाइनल मैच के बाद जो अवॉर्ड समारोह हुआ, उसमें कौन-कौन से इनाम दिए गए। टीमों को विश्व कप के अलावा और कौन से अवॉर्ड दिए गए? इसके अलावा खिलाड़ियों को किन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया? इन पुरस्कारों का संक्षिप्त इतिहास क्या है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
पहले जानें- फीफा विश्व कप ट्रॉफी के अलावा कौन-कौन से सम्मान दिए जाते हैं?
फीफा विश्व कप में विजेता ट्रॉफी के अलावा खिलाड़ियों और टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहने के लिए कई अन्य व्यक्तिगत और टीम सम्मान दिए जाते हैं।पदक: विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को स्वर्ण पदक दिए जाते हैं। उप-विजेता रजत पदक और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को कांस्य पदक मिलते हैं। इसके अलावा, फाइनल मैच के अधिकारियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर पदक दिए जाते हैं।
गोल्डन बूट: यह पुरस्कार टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। अगर खिलाड़ियों के गोल की संख्या समान होती है, तो सबसे अधिक असिस्ट करने वाले या सबसे कम समय खेलकर गोल करने वाले खिलाड़ी को चुना जाता है। दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः सिल्वर बूट और ब्रॉन्ज बूट दिया जाता है। एमबाप्पे ने यह अवॉर्ड जीता।
ये भी पढ़ें: FIFA WC: स्पेन या अर्जेंटीना, आंकड़े किसके पक्ष में? अटैक, डिफेंस, पासिंग...किस विभाग में कौन है सबसे मजबूत?
एम्बापे और मेसी
- फोटो : ANI
गोल्डन बॉल: यह सम्मान टूर्नामेंट के समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है। फीफा के तकनीकी अध्ययन समूह द्वारा तैयार की गई शॉर्टलिस्ट के आधार पर मीडिया प्रतिनिधि इसके लिए वोट करते हैं। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को सिल्वर बॉल और ब्रॉन्ज बॉल से सम्मानित किया जाता है। यह अवॉर्ड स्पेन के कप्तान रोड्री को दिया गया।
गोल्डन ग्लव: यह पुरस्कार पूरे टूर्नामेंट में शानदार बचाव और क्लीन शीट के आधार पर सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को दिया जाता है। इस बार यह अवॉर्ड स्पेन के स्टार गोलकीपर उनोई सिमोन को मिला।
बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर/यंग प्लेयर अवॉर्ड: यह सम्मान टूर्नामेंट में अपने तकनीकी कौशल और प्रभाव छोड़ने वाले सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी (21 वर्ष से कम उम्र के) को दिया जाता है। इस बार यह अवॉर्ड स्पेन के कुबारसी को मिला।
फेयर प्ले अवार्ड: यह पुरस्कार उस टीम को दिया जाता है जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक अनुशासन, सम्मान और खेल भावना का प्रदर्शन करती है। नीदरलैंड ने यह अवॉर्ड जीता।
गोल ऑफ द टूर्नामेंट: यह पुरस्कार टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोल के लिए दिया जाता है, जिसका निर्णय पूरी तरह से फुटबॉल प्रशंसकों की वोटिंग द्वारा किया जाता है। अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।
मोस्ट एंटरटेनिंग टीम: टूर्नामेंट के दौरान खेल के सकारात्मक दृष्टिकोण से दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली टीम को पब्लिक पोल के जरिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

इन पुरस्कारों का संक्षिप्त इतिहास क्या है?
पदक: 1978 से पहले केवल उन्हीं 11 खिलाड़ियों को पदक दिए जाते थे जो फाइनल मैच में खेलते थे। 2007 में फीफा ने पूर्वव्यापी रूप से यह घोषणा की कि 1974 और उससे पहले के फाइनल में हिस्सा न ले पाने वाले 122 स्क्वाड खिलाड़ियों को भी पदक दिए जाएंगे।गोल्डन बूट: आधिकारिक तौर पर यह पुरस्कार 1982 में गोल्डन शू के नाम से शुरू किया गया था। 2010 में इसका नाम बदलकर गोल्डन बूट कर दिया गया। अगर खिलाड़ियों के गोल समान हों, तो टाई-ब्रेकर के लिए 1994 में असिस्ट और 2006 में कम समय खेलने का नियम जोड़ा गया।
गोल्डन बॉल: यह पुरस्कार पहली बार 1982 के विश्व कप में पेश किया गया था और इसे एडिडास और फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका की तरफ से प्रायोजित किया गया था।
गोल्डन ग्लव: गोलकीपरों को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार 1994 में शुरू हुआ था। शुरुआत में इसका नाम दिवंगत सोवियत गोलकीपर लेव यशिन के सम्मान में लेव यशिन अवार्ड रखा गया था। 2010 में इसे नया नाम गोल्डन ग्लव दिया गया।
यंग प्लेयर अवार्ड / बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर: 21 वर्ष से कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए यह पुरस्कार पहली बार 2006 के विश्व कप (जर्मनी) में शुरू किया गया था। 2006 से 2010 के बीच इसे बेस्ट यंग प्लेयर अवार्ड के नाम से जाना जाता था।
फेयर प्ले अवार्ड: शुरुआत में यह पुरस्कार एक प्रमाणपत्र के रूप में था। इसकी शुरुआत 1970 में हुई थी, जिसे जीतने वाला पहला देश पेरू था, जिन्हें टूर्नामेंट में कोई कार्ड नहीं मिला था। 1982 से 1990 तक यह एक स्पोर्ट बिली (Sport Billy) गोल्डन ट्रॉफी था। 1994 से इसे एक फुटबॉलर की आकृति वाली ट्रॉफी का रूप दे दिया गया। इस बार यह अवॉर्ड नीदरलैंड को मिला।
गोल ऑफ द टूर्नामेंट: प्रशंसकों की तरफ से सर्वश्रेष्ठ गोल को चुनने वाले इस पुरस्कार की शुरुआत 2006 के फीफा विश्व कप में की गई थी। इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।
मोस्ट एंटरटेनिंग टीम: टूर्नामेंट में दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली टीम का चुनाव करने वाले इस पुरस्कार को 1994 में पब्लिक पोल के जरिए शुरू किया गया था।
ऑल-स्टार टीम: पहले फीफा के तकनीकी अध्ययन समूह की तरफ से टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलाकर 1994 से 2006 तक एक आधिकारिक ऑल-स्टार टीम घोषित की जाती थी। हालांकि, 2010 के बाद से फीफा ने इस आधिकारिक सूची को बंद कर दिया है।

कौन-कौन रहा है इन अवॉर्ड्स का विजेता?
1. गोल्डन बॉल: सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
लियोनेल मेसी इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह पुरस्कार दो बार जीता है।
2. गोल्डन बूट: सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी
* 2026 विश्व कप में किलियन एम्बापे इस पुरस्कार को लगातार दूसरी बार जीते हैं।
3. गोल्डन ग्लव: सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर
1994 में (लेव यशिन अवार्ड के रूप में) शुरू होने के बाद से यह सम्मान दिया जा रहा है। एमिलियानो मार्टिनेज एक बार फिर इस अवॉर्ड की होड़ में थे।)
4. फीफा यंग प्लेयर अवार्ड: सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी
आधिकारिक तौर पर 2006 में शुरू हुआ, लेकिन फीफा ने ऑनलाइन पोल के जरिए पूर्व के टूर्नामेंट्स के लिए भी विजेताओं की घोषणा की।
5. फेयर प्ले अवार्ड: खेल में अनुशासन के लिए
1970 से यह पुरस्कार उत्कृष्ट खेल भावना के लिए दिया जाता है।
6. गोल ऑफ द टूर्नामेंट: सर्वश्रेष्ठ गोल
2006 से प्रशंसकों की वोटिंग द्वारा तय किया जाता है।
7. मोस्ट एंटरटेनिंग टीम: सबसे मनोरंजक टीम
| साल | देश |
| 1994 | ब्राजील |
| 1998 | फ्रांस |
| 2002 | दक्षिण कोरिया |
| 2006 | पुर्तगाल |
पब्लिक पोल द्वारा निर्धारित यह पुरस्कार 1994 से 2006 तक दिया गया।
इस बार कौन-कौन खिलाड़ी इन पुरस्कारों को जीता?
1. गोल्डन बूटइस पुरस्कार की दौड़ सबसे रोमांचक रही। फ्रांस के किलियन एम्बापे ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में दो गोल करके अपने कुल गोलों की संख्या 10 कर ली और गोल्डन बूट से नवाजे गए। वहीं, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी आठ गोल और तीन बेहतरीन असिस्ट के साथ उनके ठीक पीछे रहे। वह सेमीफाइनल और फाइनल में गोल करने में असफल रहे।
इस इनाम के अन्य प्रमुख दावेदारों में नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड (सात गोल), इंग्लैंड के जूड बेलिंघम और हैरी केन (दोनों छह गोल), फ्रांस के उस्मान डेम्बेले (पांच गोल) और स्पेन के मिकेल ओयारजाबल (पांच गोल) शामिल रहे।
2. गोल्डन बॉल
इस पुरस्कार के लिए मेसी एक बार फिर प्रबल दावेदार के तौर पर उभरे थे। हालांकि, यह सम्मान स्पेन के कप्तान रोड्री को गया, जिनकी टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल में किसी को मौका नहीं दिया। खुद रोड्री ने अपनी टीम को जबरदस्त मजबूती प्रदान की।
इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम ने भी अपने शानदार मिडफील्ड प्रदर्शन (टूर्नामेंट में सात गोल) से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। इनके अलावा फ्रांस के किलियन एम्बापे और माइकल ओलिसे, स्पेन के रोड्री और मिकेल ओयारजाबल, इंग्लैंड के हैरी केन, नॉर्वे के एर्लिंग हालंद और केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा भी इस होड़ में शामिल रहे।
3. गोल्डन ग्लव
स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। उन्होंने सात मैचों में केवल 1 गोल खाया है। अर्जेंटीना के एमिलियानो मार्टिनेज लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार की दौड़ में सबसे आगे थे। हालांकि, अर्जेंटीना की हार के बाद यह अवॉर्ड उनके हाथ से फिसल गया।
केप वर्डे के वोजिन्हा ने भी अपने शानदार बचावों से सभी का ध्यान खींचा था। इनके अलावा इंग्लैंड के जॉर्डन पिकफोर्ड, पुर्तगाल के डियोगो कोस्टा, स्पेन के डेविड राया, ब्राजील के एलिसन, उरुग्वे के ऑरलैंडो गिल और 40 वर्षीय जर्मन गोलकीपर मैनुअल न्युअर भी दावेदारों की सूची में शामिल थे।
4. बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर
स्पेन के युवा सितारे पाऊ कुबार्सी इस पुरस्कार को जीतने में सफल रहे। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। स्पेन के ही लैमिन यमाल, फ्रांस के डिजायर डुए, इंग्लैंड के निको ओराइली, मोरक्को के अयूब बौअदी और मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा (जिन्होंने 1958 में पेले के बाद विश्व कप मैच की शुरुआत करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया) भी इस रेस में थे। हालांकि, कुर्बासी को जीत मिली।

5. फेयर प्ले अवार्ड
इस साल सबसे अनुशासित टीम के लिए दिए जाने वाले इस पुरस्कार को नीदरलैंड्स ने जीता। उसे स्पेन, फ्रांस और नॉर्वे से इसके लिए कड़ी टक्कर मिली।
गोल ऑफ द टूर्नामेंट के होड़ में कौन-कौन?
क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में किए गए छह सर्वश्रेष्ठ गोल को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया, जिसका फैसला सीधे फुटबॉल प्रशंसकों की वोटिंग से हुआ। अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज के गोल को टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन गोल करार दिया गया

| खिलाड़ी | बनाम |
| किलियन एम्बापे | मोरक्को |
| एंड्रियास श्जेल्ड्रुप | इंग्लैंड |
| जूड बेलिंगहम | नॉर्वे |
| जूलियन अल्वारेज | स्विट्जरलैंड (विजेता) |
| एंजो फर्नांडिस | इंग्लैंड |