फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: World champion Spain team to receive a grand welcome upon returning home victory parade

FIFA World Cup: विश्व विजेता स्पेन टीम का स्वदेश लौटने पर होगा भव्य स्वागत, विजय परेड में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी

Mon, 20 Jul 2026 05:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jul 2026 05:28 PM IST
सार

स्पेन ने 16 साल का इंतजार खत्म करने के साथ ही दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्पेन ने रविवार को खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन में लोगों ने जमकर जश्न मनाया और अब फैंस अपने खिलाड़ियों का स्वागत करने के इंतजार में हैं।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: World champion Spain team to receive a grand welcome upon returning home victory parade
स्पेन की टीम - फोटो : FIFA.com

विस्तार

स्पेन की विश्व कप विजेता टीम स्वदेश लौटने के लिए तैयार है, जहां टीम के 11 सदस्यों का स्वागत स्पेन के शाही महल और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा किया जाएगा। इसके बाद शाम को खिलाड़ी खुली छत वाली बस में सवार होकर शहर के मध्य भाग में विजय परेड में हिस्सा लेंगे। टीम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के जुटने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

स्पेन ने 16 साल का खिताबी सूखा किया समाप्त
परेड प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास मोनक्लोआ पैलेस के निकट से शुरू होकर सिबेल्स स्क्वायर तक जाएगी। इसके बाद सिबेल्स स्क्वायर पर खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित होगा। यह वही ऐतिहासिक स्थल है, जहां स्पेन की राष्ट्रीय टीमें और उनके समर्थक बड़ी जीत के बाद पारंपरिक रूप से जश्न मनाते रहे हैं। स्पेन ने रविवार को न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में खेले गए फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। स्पेन ने इससे पहले 2010 में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती थी। इस तरह यह उसके इतिहास का दूसरा विश्व कप खिताब है। 

फाइनल की समाप्ति के साथ ही मैड्रिड जश्न में डूब गया। हजारों समर्थक बार और रेस्तरां से निकलकर सड़कों पर उमड़ पड़े। कई लोग स्पेन का राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े हुए थे, जबकि अनेक प्रशंसक टीम के रंगों वाली जर्सियां पहने हुए थे। राजधानी के पुर्ता देल सोल सहित प्रमुख चौक लोगों से खचाखच भर गए। समर्थकों ने गीत गाए, नृत्य किया, आतिशी की और पूरे शहर में वाहनों के हॉर्न गूंजते रहे। कई लोग सोमवार तड़के तक जीत का जश्न मनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जश्न के बीच हुई दुखद घटना
पुरुष विश्व कप के साथ-साथ 2023 में स्पेन द्वारा जीते गए महिला विश्व कप को मिलाकर यह यूरोपीय देश एक साथ पुरुष और महिला दोनों विश्व कप खिताब अपने पास रखने वाला पहला देश बन गया है। जश्न के बीच एक दुखद घटना भी सामने आई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मैड्रिड के उत्तर-पश्चिम में स्थित सलामांका में 13 वर्षीय एक किशोर की उस समय मृत्यु हो गई, जब वह दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए जिस फव्वारे पर चढ़ा था, वह ढह गया।
विज्ञापन

पूरे स्पेन में उत्साह का माहौल
स्पेन फुटबॉल टीम के कई युवा समर्थकों के लिए यह पहली बार है जब उन्होंने पुरुष राष्ट्रीय टीम को विश्व कप ट्रॉफी उठाते देखा है। इसी कारण पूरे देश में उत्साह और उल्लास का अभूतपूर्व माहौल है। टीम के लौटने से पहले ही मैड्रिड के बराखास हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रशंसक उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। अनेक लोग टीम की जर्सी पहने हुए थे और हाथों में स्पेन के राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। टीम के समर्थक सोमवार सुबह से ही सिबेल्स स्क्वायर के आसपास अपनी जगह सुरक्षित करने लगे। तेज धूप और 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाले संभावित तापमान से बचने के लिए वे अपने साथ छतरियां भी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed