फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Shooting: Indian shooting team announced for ISSF World Cup; Manu Bhaker and Swapnil to lead.

Shooting: आईएसएसएफ विश्व कप के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम का एलान, मनु भाकर और स्वप्निल करेंगे अगुआई

Mon, 20 Jul 2026 06:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jul 2026 06:07 PM IST
सार

एनआरएआई ने निशानेबाजी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। 36 सदस्यीय इस टीम की अगुआई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले करेंगे।

विज्ञापन
Shooting: Indian shooting team announced for ISSF World Cup; Manu Bhaker and Swapnil to lead.
स्वप्निल और मनु - फोटो : PTI

विस्तार

भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) के लिए 36 सदस्यीय टीम चुनी है। चीन के हांगझोऊ में 20 से 29 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। आईएसएसएफ विश्व कप प्रतियोगिता 22 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट्स में मेडल का फैसला होगा। टूर्नामेंट का समापन 28 जुलाई को 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम और ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट्स के फाइनल के साथ होगा।
विज्ञापन

अनुभवी और उभरते हुए खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण
भारतीय दल में राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट्स के लिए अनुभवी ओलंपियन और उभरते हुए खिलाड़ियों का मिश्रण है। खिलाड़ी व्यक्तिगत और मिक्स्ड टीम इवेंट्स, दोनों में हिस्सा लेंगे। मनु और स्वप्निल के साथ ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, ईशा सिंह, सुरुचि, इलावेनिल वलारिवन, सिफ्ट कौर सामरा, सोनम उत्तम मस्कर, अनीश भनवाला, राइजा ढिल्लों, गनेमत सेखों और ओलंपियन अनंत जीत सिंह नरुका जैसे जाने-माने शूटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल शामिल हैं, जबकि महिलाओं के इवेंट में आशी चौकसे, विदर्शा के. विनोद और सिफ्त कौर सामरा हिस्सा लेंगी। महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि, संयम और ईशा सिंह भारत की चुनौती पेश करेंगी। पुरुषों के इवेंट में केदारलिंग बी. उचागनवे, कमलजीत और आकाश भारद्वाज शामिल होंगे। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत की मौजूदगी होगी। पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम में अनीश भनवाला, ओंकार सिंह और भावेश शेखावत को चुना गया है।

शॉटगन इवेंट्स में, उदावीर सिंह जाजी, भवनीश मेंदीरत्ता और विवान कपूर पुरुषों के ट्रैप इवेंट में हिस्सा लेंगे। महिलाओं की ट्रैप टीम में प्रगति दुबे, कीर्ति गुप्ता और राजेश्वरी कुमारी हिस्सा होंगी। पुरुषों की स्कीट टीम में गुरजोत सिंह खंगुरा, परमपाल सिंह गुरोन और अभय सिंह सेखों शामिल हैं, जबकि गनेमत सेखों, दर्शना राठौर और यशस्वी राठौर महिलाओं की स्कीट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राइफल इवेंट्स में, पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल में पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों, शाहू तुषार माने और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, महिलाओं की प्रतियोगिता में इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और साक्षी सुनील पडेकर को चुना गया है। इसके अलावा, भारत 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट्स में भी टीमें उतारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed