फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   HS Prannoy suffers first-round exit at Korea Open 2026 know

कोरिया ओपन: एचएस प्रणय पहले ही दौर में हारे, अनमोल खरब और तन्वी शर्मा ने दूसरे दौर में बनाई जगह

Wed, 04 Nov 2026 09:01 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 04 Nov 2026 09:01 PM IST
सार

कोरिया ओपन 2026 में भारत के एचएस प्रणय को पहले दौर में दक्षिण कोरिया के यू ताए-बिन के खिलाफ 21-23, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर उनकी लगातार तीसरी पहले दौर की हार है। 

विज्ञापन
HS Prannoy suffers first-round exit at Korea Open 2026 know
एचएस प्रणय - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय को कोरिया ओपन 2026 में निराशा हाथ लगी है। बुधवार को खेले गए पुरुष एकल के पहले दौर के मुकाबले में उन्हें दक्षिण कोरिया के यू ताए-बिन के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही प्रणय का टूर्नामेंट में सफर पहले ही दौर में समाप्त हो गया। जिननाम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 21-23, 15-21 से हार मिली। दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को घरेलू खिलाड़ी यू ताए-बिन ने कड़ी चुनौती देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। यू एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता भी हैं।
विज्ञापन


प्रणय की लगातार तीसरी बार पहले दौर में हार
प्रणय के लिए यह साल बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर अच्छा नहीं रहा है। उन्हें लगातार तीसरे टूर्नामेंट में पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले वह हाइलो ओपन और आर्कटिक ओपन में भी शुरुआती दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे। पूर्व विश्व नंबर छह प्रणय इस सीजन में निरंतरता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 15 बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक बार दूसरे दौर से आगे बढ़ सके हैं। सितंबर में वियतनाम ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचना इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन


पहला गेम जीतने के करीब पहुंचे थे प्रणय
मुकाबले के पहले गेम में प्रणय ने 7-12 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और 19-16 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, यू ताए-बिन ने लगातार अंक जुटाते हुए स्कोर 19-19 से बराबर कर दिया और अंततः 23-21 से गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने शुरुआत में ही 8-3 की बढ़त बना ली और 21-15 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनमोल खरब और तन्वी शर्मा दूसरे दौर में
महिला एकल में भारत के लिए अच्छी खबर रही। अनमोल खरब ने कनाडा की रेचल चान को 21-19, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 38 मिनट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली अनमोल का अगला सामना गुरुवार को जापान की दूसरी वरीय अकाने यामागुची से होगा। वहीं, तन्वी शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मनामी सुजू को 21-16, 12-21, 21-17 से हराया। एक घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में जीत के साथ तन्वी ने अंतिम 16 में जगह बनाई। अब उनका सामना जापान की पांचवीं वरीय हिना अकेची और चीन की शू वेनजिंग के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।


मिश्रित युगल में भारतीय जोड़ी को मिली हार
मिश्रित युगल में ध्रुव रावत और मनीषा के की जोड़ी को चीन की सातवीं वरीयता प्राप्त झू यी जुन और ली कियान की जोड़ी के खिलाफ 22-20, 12-21, 22-24 से हार का सामना करना पड़ा। 58 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय जोड़ी निर्णायक गेम में करीबी अंतर से हार गई। महिला युगल में रितिका ठाकेर और सोनाली सिंह की जोड़ी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की लॉड्या चेल्सी ग्रिसेल्डा और नोजोमी शिमिजू के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले से नाम वापस ले लिया था। वहीं, पुरुष युगल में अर्जुन रेड्डी पोचाना और अच्युतादित्य राव डोड्डावरापु की जोड़ी क्वालिफिकेशन दौर से आगे नहीं बढ़ सकी। कोरिया ओपन 2026 का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed