{"_id":"6ae6200a5794d09a620f63e5","slug":"lakshya-sen-storms-into-hylo-open-final-with-straight-game-win-over-popov-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइलो ओपन: लक्ष्य सेन खिताब से एक कदम दूर, सेमीफाइनल में पोपोव को दी शिकस्त","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
हाइलो ओपन: लक्ष्य सेन खिताब से एक कदम दूर, सेमीफाइनल में पोपोव को दी शिकस्त
Sat, 31 Oct 2026 10:36 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:36 PM IST
सार
- लक्ष्य सेन ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : IANS
विस्तार
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए पुरुष एकल सेमीफाइनल में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को सीधे गेमों में 21-17, 21-13 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही लक्ष्य खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह गए हैं। 25 वर्षीय लक्ष्य ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल के साथ मजबूत डिफेंस का बेहतरीन नमूना पेश किया। उन्होंने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी पोपोव को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया और दोनों गेम में अपना दबदबा बनाए रखा।
पहले गेम में कड़ी टक्कर, लक्ष्य ने 21-17 से मारी बाजी
पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पोपोव ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन लक्ष्य ने भी शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर 4-4 से बराबर रखा। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने 7-5 की बढ़त बनाई और फिर फ्रांसीसी खिलाड़ी की गलतियों का फायदा उठाकर स्कोर 10-6 कर दिया। लक्ष्य ने ब्रेक तक पांच अंकों की बढ़त हासिल कर ली।
ब्रेक के बाद पोपोव ने अपने खेल में सुधार किया और लगातार अंक जुटाते हुए स्कोर 9-11 तक पहुंचा दिया। हालांकि, लक्ष्य ने बेहतरीन डिफेंस और सटीक स्मैश के दम पर फिर से बढ़त मजबूत कर ली। एक समय भारतीय खिलाड़ी 16-11 से आगे थे, लेकिन पोपोव ने लगातार तीन अंक लेकर मुकाबले को 15-17 तक पहुंचा दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच नेट पर शानदार मुकाबले देखने को मिले। लक्ष्य ने धैर्य बनाए रखा और दमदार शॉट के साथ चार गेम प्वाइंट हासिल किए। पहला मौका गंवाने के बाद उन्होंने नेट पर शानदार शॉट लगाकर 21-17 से पहला गेम अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
दूसरे गेम में पोपोव पर पूरी तरह हावी रहे लक्ष्य
दूसरे गेम में भी लक्ष्य ने अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने शुरुआत में ही 4-1 की बढ़त बना ली, हालांकि पोपोव ने वापसी करते हुए स्कोर 4-4 कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार स्मैश लगाकर 7-4 की बढ़त हासिल की। पोपोव ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन ब्रेक तक लक्ष्य चार अंकों की बढ़त बनाने में सफल रहे।
ब्रेक के बाद लक्ष्य ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली। उन्होंने शानदार शॉट्स और मजबूत डिफेंस के दम पर पोपोव को लगातार दबाव में रखा और स्कोर 14-7 तक पहुंचा दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और नौ मैच प्वाइंट हासिल कर लिए। दो मैच प्वाइंट गंवाने के बावजूद लक्ष्य ने सटीक स्मैश लगाकर 21-13 से दूसरा गेम जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
ऑल इंग्लैंड के बाद खिताब जीतने का मौका
लक्ष्य सेन का इस साल का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बाद से वह अच्छी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में हाइलो ओपन में उनका यह प्रदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। अब फाइनल में लक्ष्य का सामना इंडोनेशिया के चौथी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी और डेनमार्क के शीर्ष वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोनसेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। लक्ष्य की नजरें इस मुकाबले को जीतकर हाइलो ओपन का खिताब अपने नाम करने पर होंगी।