फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Google Home and Nest Speakers Get 7 Updates Better Audio Bluetooth Fixes

गूगल होम और नेस्ट स्पीकर्स में आए 7 बड़े अपडेट: ब्लूटूथ और साउंड की परेशानियां होंगी खत्म, जानें क्या है खास?

Fri, 30 Oct 2026 05:37 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 30 Oct 2026 05:37 PM IST
सार

गूगल होम और नेस्ट स्पीकर्स इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट आया है। कंपनी ने 7 बदलाव किए हैं, जो म्यूजिक सुनने से लेकर कनेक्टिविटी तक का अनुभव बदल सकते हैं। जानिए क्या है खास।

विज्ञापन
Google Home and Nest Speakers Get 7 Updates Better Audio Bluetooth Fixes
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अगर आप घर में म्यूजिक सुनने या स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने के लिए गूगल होम या नेस्ट स्पीकर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल गूगल ने अपने इन स्मार्ट स्पीकर्स के लिए सात नए अपडेट जारी किए हैं। इनका मकसद म्यूजिक सुनने के अनुभव को बेहतर बनाना और रोजमर्रा में आने वाली कुछ परेशानियों को दूर करना है। नए बदलावों में बेहतर ऑडियो स्ट्रीमिंग, स्टीरियो पेयर की आवाज में सुधार, ब्लूटूथ कनेक्शन की समस्या का समाधान और Wi-Fi 7 राउटर के साथ बेहतर तालमेल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक, नेस्ट ऑडियो, गूगल होम, गूगल होम मिनी, नेस्ट मिनी और गूगल होम स्पीकर जैसे डिवाइस इन बदलावों से प्रभावित होंगे। खास बात यह है कि यूजर्स को अपडेट इंस्टॉल करने के लिए अलग से कोई प्रक्रिया नहीं करनी होगी। ज्यादातर मामलों में स्पीकर इंटरनेट से जुड़े रहने पर अपने आप अपडेट हो जाएंगे।

विज्ञापन

म्यूजिक सुनने का अनुभव होगा बेहतर

  • पहले अपडेट के तहत नेस्ट ऑडियो, गूगल होम और गूगल होम मिनी पर ऑडियो स्ट्रीमिंग को बेहतर बनाया गया है। इससे गाने या पॉडकास्ट सुनते समय बीच-बीच में आवाज रुकने, अटकने या बफरिंग जैसी दिक्कतें कम हो सकती हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरे अपडेट में स्टीरियो पेयर की आवाज को बेहतर करने पर काम किया गया है। जब दो स्पीकर्स को एक साथ जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है, तो कभी-कभी कम वॉल्यूम पर आवाज बहुत धीमी और ज्यादा वॉल्यूम पर बेस जरूरत से ज्यादा महसूस होता है। नए बदलाव से बेस को संतुलित रखने और कम आवाज में भी साफ सुनाई देने में मदद मिलेगी।

ब्लूटूथ और Wi-Fi कनेक्शन की परेशानी होगी दूर

  • तीसरे अपडेट में गूगल होम ऐप के जरिए स्पीकर्स को खोजने की प्रक्रिया तेज और भरोसेमंद बनाई गई है। अब गूगल होम स्पीकर, नेस्ट ऑडियो और नेस्ट मिनी जैसे डिवाइस ऐप में जल्दी दिखाई देने चाहिए। इससे स्पीकर के बार-बार ऑफलाइन या अनुपलब्ध दिखने की परेशानी कम हो सकती है।
  • चौथा बदलाव ब्लूटूथ ऑडियो से जुड़ा है। पहले किसी लैपटॉप या दूसरे डिवाइस से स्पीकर पर गाना सुनते समय अगर यूजर आवाज रोककर गूगल असिस्टेंट को दोबारा चलाने का निर्देश देता था, तो कई बार ऑडियो फिर से शुरू नहीं होता था। नए अपडेट में इस समस्या को ठीक किया गया है।
  • पांचवां अपडेट Wi-Fi 7 राउटर के साथ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए है। कुछ पुराने स्पीकर्स को WPA3 सिक्योरिटी वाले नए राउटर से जुड़ने में परेशानी हो रही थी। गूगल ने इस समस्या को दूर करने के लिए बदलाव किया है।

स्पीकर ग्रुप और गूगल मीट में भी सुधार

  • छठे अपडेट में उस गड़बड़ी को ठीक किया गया है, जिसके कारण गूगल होम ऐप में बनाए गए स्टीरियो पेयर और स्पीकर ग्रुप कई बार अचानक दिखाई देना बंद हो जाते थे। इससे एक साथ कई स्पीकर्स पर म्यूजिक चलाने वालों को राहत मिल सकती है।
  • सातवां बदलाव गूगल मीट से जुड़ा है। इसके तहत यूजर्स को वॉयस कमांड के जरिए Meet कॉल खत्म करने में आने वाली परेशानी का समाधान मिलेगा।

कैसे मिलेगा नया अपडेट?

गूगल के मुताबिक ये अपडेट आमतौर पर अपने आप इंस्टॉल हो जाएंगे। इसके लिए स्पीकर का चालू और Wi-Fi से कनेक्ट रहना जरूरी है। यूजर गूगल होम ऐप में अपने स्पीकर की सेटिंग्स खोलकर 'डिवाइस इन्फोर्मेशन' में फर्मवेयर वर्जन देख सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी नए अपडेट के फर्मवेयर वर्जन जारी नहीं किए हैं। भारत में भी नेस्ट ऑडियो और नेस्ट मिनी जैसे स्पीकर्स इस्तेमाल किए जाते हैं। नए बदलाव उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जो फोन या लैपटॉप से ब्लूटूथ के जरिए म्यूजिक चलाते हैं या घर में कई स्पीकर्स को एक साथ इस्तेमाल करते हैं। गूगल ने भारत के लिए अलग से कोई अपडेट शेड्यूल नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed