फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   elon musk grok ai releases 7 minute film on homers odyssey viewers say lacks human emotion

एलन मस्क के ग्रोक ने बनाई एआई फिल्म: विजुअल्स ने चौंकाया, लेकिन डायलॉग रहे बेजान, 7 मिनट में ही ऊब गए दर्शक

Tue, 27 Oct 2026 03:20 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2026 03:20 PM IST
सार

Grok AI Film: एलन मस्क के एआई प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में कदम रखते हुए 7 मिनट की शॉर्ट फिल्म रिलीज की है। यह ग्रीक महाकाव्य 'होमर्स ओडिसी' पर आधारित है। वीडियो के विजुअल्स तो शानदार हैं, लेकिन दर्शकों ने इसे बेजान और उबाऊ बताया है। इसके डायलॉग्स में इंसानी अहसास की कमी है। इस एआई फिल्म को मस्क और हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के बीच हुए हालिया विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
elon musk grok ai releases 7 minute film on homers odyssey viewers say lacks human emotion
ग्रोक एआई के फिल्म पर लोगों ने दिए रिएक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेक अरबपति एलन मस्क हमेशा कुछ ऐसा करते हैं, जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाता है। कुछ समय पहले मस्क ने दावा किया था कि वह इस साल के अंत तक एक फुल-लेंथ एआई फिल्म लेकर आएंगे। अपने इसी वादे की ओर एक कदम बढ़ाते हुए मस्क के एआई प्लेटफॉर्म ग्रोक (Grok) ने फिल्म मेकिंग की दुनिया में एंट्री कर ली है।
विज्ञापन


ग्रोक इमेजिन (Grok Imagine) के ऑफिशियल एक्स हैंडल से 7 मिनट का एक वीडियो शेयर किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह उनकी 'ओडिसी' सीरीज का पहला एपिसोड है, जो मशहूर प्राचीन ग्रीक महाकाव्य 'होमर्स ओडिसी' पर आधारित है। हालांकि, तकनीकी रूप से यह फिल्म भले ही एडवांस लग रही हो, लेकिन आम दर्शकों के दिलों को छूने में यह नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


कैसे तैयार हुई यह एआई फिल्म?
इस 7 मिनट की शॉर्ट फिल्म को 'वंडर स्टूडियोज' और डायरेक्टर डेव वॉकर के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके लिए मस्क की कंपनी xAI के टूल 'ग्रोक इमेजिन' का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने यह राज नहीं खोला है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले, विजुअल्स, वॉइसओवर और कैमरा वर्क पूरी तरह से एआई ने जनरेट किया है या इसमें इंसानी दखल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है इस 7 मिनट के वीडियो में?
वीडियो की कहानी ग्रीक योद्धा ओडिसीयस से शुरू होती है, जो ऐतिहासिक ट्रोजन युद्ध में जाने की तैयारी कर रहा है। सीन्स में उसकी पत्नी पेनेलोप उसे युद्ध के लिए प्रेरित करती है, समंदर की लहरों को चीरते हुए ग्रीक जहाज नजर आते हैं और उनका बेटा टेलीमाकस युद्ध कौशल सीखता हुआ दिखता है।

यह भी पढ़ें: एआई इंडस्ट्री में 200 से ज्यादा कंपनियों पर संकट: कर्ज न मिलने से दिवालिया होने की कगार पर, एलन मस्क का दावा

अगर हल्की नजर से देखें, तो समंदर और जहाजों के विजुअल्स इतने असली लगते हैं कि आप इन्हें रियल लाइफ शूटिंग समझने की भूल कर सकते हैं। लेकिन जैसे ही कैरेक्टर्स बोलना शुरू करते हैं, सारा तिलिस्म टूट जाता है। ब्रिटिश लहजे में बोले गए डायलॉग्स किसी वीडियो गेम के कट-सीन जैसे लगते हैं, जिनमें जज्बातों की भारी कमी है।

यहां देखें वीडियो

हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन से हुआ था विवाद
हॉलीवुड के गलियारों में इस एआई फिल्म को मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के साथ हुए मस्क के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, नोलन ने हाल ही में 'द ओडिसी' नाम से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज की थी, जो ऑस्कर की रेस में भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: X पर लाइक करते ही भेज सकेंगे एक डॉलर: मस्क ने नए फीचर का किया एलान, एक्स मनी से क्रिएटर्स को कैसे भेजेंगे टिप?

नोलन ने अपनी फिल्म में नॉन-व्हाइट और ट्रांसजेंडर कलाकारों को कास्ट किया था, जिस पर मस्क ने सोशल मीडिया पर कड़ी आपत्ति जताई थी। माना जा रहा है कि ग्रोक की यह फिल्म मस्क का उसी विवाद का जवाब है, क्योंकि इस एआई वर्जन में सिर्फ उसी स्किन टोन के कैरेक्टर्स को रखा गया है, जो मस्क की विचारधारा के करीब हैं। दूसरी तरफ, तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल से दूर रहने वाले नोलन पहले ही एआई के इस तरह के दखल की कड़ी आलोचना कर चुके हैं।


दर्शक क्यों हो रहे हैं बोर?
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस फिल्म में शानदार ग्राफिक्स तो हैं, लेकिन सिनेमा वाली 'रूह' गायब है। नोलन की 3 घंटे की फिल्म जहां दर्शकों को सीट से बांधे रखती है, वहीं ग्रोक के 7 मिनट के वीडियो में ही लोग बोर होने लगे। एक्स पर कई यूजर्स ने इसे घटिया और बेजान कंटेंट करार दिया।





इस 7 मिनट के ट्रेलर ने एक बात साफ कर दी है कि एआई तकनीक विजुअल्स तो क्रिएट कर सकती है, लेकिन इंसानी कलाकारों के चेहरे पर दिखने वाले असली जज्बात और क्रिएटिविटी की जगह लेना इसके लिए अभी लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed