{"_id":"6aa7778457e6b95f890497bf","slug":"7200mah-50mp-120hz-iqoo-5g-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन: iQOO के नए 5G फोन की बिक्री आज से, जानें कितनी है कीमत","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन: iQOO के नए 5G फोन की बिक्री आज से, जानें कितनी है कीमत
Mon, 14 Sep 2026 09:56 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:56 AM IST
सार
आईक्यूओ जेड11एक्सए 5जी आज से भारत में बिक्री शुरू होने जा रही है। इस फोन में 120 हर्ट्ज स्क्रीन के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलता है। जानिए बैंक ऑफर और फोन के बाकी खास फीचर्स।
विज्ञापन
iQOO Z11x 5G की आज से शुरू है सेल
- फोटो : iQOO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नया 5जी फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चिंता बैटरी को लेकर रहती है, तो आज आपके लिए एक नया विकल्प बाजार में आ गया है। आईक्यूओ जेड11एक्सए 5जी की बिक्री सोमवार, 14 सितंबर से शुरू हो रही है। फोन को अमेजन और कंपनी की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे के बाद खरीदा जा सकेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7200एमएएच की बड़ी बैटरी है। आइए इस फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
कितनी है कीमत और क्या मिलेगा ऑफर?
आईक्यूओ जेड11एक्सए 5जी को भारत में 28,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसे प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक रंगों में खरीदा जा सकता है। खरीदारी के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,500 का फ्लैट कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा छह महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है।
120 हर्ट्ज डिस्प्ले और 1200 निट्स ब्राइटनेस
फोन में 6.76 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूद महसूस हो सकती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
विज्ञापन
मीडियाटेक चिपसेट के साथ गेमिंग पर फोकस
परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400-टर्बो प्रोसेसर दिया गया है, जो 4 नैनोमीटर प्रक्रिया पर आधारित है। इसमें 8 जीबी रैम मिलती है। कंपनी के मुताबिक फोन का अंतुतु स्कोर 8.90 लाख से ज्यादा है। आधिकारिक वेबसाइट पर इससे भी अधिक, करीब 10.10 लाख का अंतुतु स्कोर बताया गया है, इसलिए वास्तविक स्कोर टेस्ट की स्थिति के अनुसार अलग हो सकता है। गेमिंग के दौरान यूजर्स को एआई गेम वॉयस चेंजर और 4डी गेम वाइब्रेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और 400 प्रतिशत तक ऑडियो बूस्टर का दावा भी किया गया है।
50 मेगापिक्सल कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का सोनी मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
7200mAh बैटरी है सबसे बड़ा आकर्षण
आईक्यूओ जेड11एक्सए 5जी का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7,200एमएएच बैटरी है। इसके साथ 44वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक दी गई है। फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है और छह साल की बैटरी हेल्थ का दावा किया गया है।
पानी और धूल से भी सुरक्षा
फोन में आईपी68 और आईपी69 प्लस स्तर की धूल और पानी से सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। यानी लंबी बैटरी के साथ फोन की मजबूती पर भी खास जोर दिया गया है।
किसके लिए खास है यह फोन?
आईक्यूओ जेड11एक्सए 5जी उन यूजर्स के लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है जो बार-बार चार्जर लगाने से बचना चाहते हैं और गेमिंग या मल्टीटास्किंग के लिए तेज प्रोसेसर चाहते हैं। ₹28,999 की शुरुआती कीमत पर बड़ी बैटरी, 120 हर्ट्ज स्क्रीन, 5जी कनेक्टिविटी और आईपी रेटिंग इसे मिड-रेंज सेगमेंट में मुकाबले का फोन बनाती है।