Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Anant Singh's Daughter Shivangi Spotted With iPhone 18 Pro Max Worth ₹1.79 Lakh

अनंत सिंह की बेटी कौन सा आईफोन चलाती हैं?: 6.9-इंच डिस्प्ले, 48MP कैमरा के साथ मिलते हैं ये फीचर्स, जानें कीमत

Wed, 25 Nov 2026 04:24 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 25 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

  • शिवांगी सिंह की हल्दी में दिखा आईफोन।
  • फोन का मॉडल का नाम iPhone 18 Pro Max है।
  • गहरे वाइन/लाल रंग में आया नजर।
  • फोन में A20 Pro चिपसेट और 6.9-इंच डिस्प्ले।

विज्ञापन
Anant Singh's Daughter Shivangi Spotted With iPhone 18 Pro Max Worth ₹1.79 Lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। शादी की रस्मों के बीच शिवांगी की हल्दी समारोह की एक झलक ने तकनीक और स्मार्टफोन की दुनिया में भी लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, इस दौरान उनके हाथ में एपल का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max नजर आया। फोन का गहरा बैंगनी-लाल रंग भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी कीमत करीब 1,79,900 रुपये।

विज्ञापन


हल्दी समारोह में दिखा आईफोन 18 प्रो मैक्स

  • शिवांगी सिंह की हल्दी की शाम के दौरान वह एक सोफे पर बैठी नजर आईं। इसी दौरान उनके हाथ में एपल का आईफोन 18 प्रो मैक्स दिखाई दिया।
  • विज्ञापन
  • फोन का रंग हीरो कलर यानी गहरे बैंगनी-लाल रंग का बताया जा रहा है। यह एपल के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में शामिल है। इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर भी चर्चा हो रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


आईफोन 18 प्रो मैक्स में मिल सकती है 6.9 इंच की डिस्प्ले

  • डिस्प्ले की बात करें तो आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच की बड़ी सुपर रेटिना एक्सडीआर ओलेड स्क्रीन मिलने की संभावना है। इसमें 120Hz ProMotion सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
  • 120Hz रिफ्रेश रेट का फायदा फोन इस्तेमाल करते समय दिखाई देगा। इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग ज्यादा स्मूद होगी। वहीं, वीडियो देखने और गेम खेलने के दौरान भी बेहतर अनुभव मिलता है।


ए20 प्रो चिपसेट से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस

  • परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में एपल का नया A20 Pro चिपसेट मिलता है। यह प्रोसेसर फोन को तेज और बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है।
  • इसकी मदद से यूजर्स मल्टीटास्किंग, हैवी गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे काम आसानी से कर सकेंगे। यानी एक साथ कई  एप चलाने और ज्यादा प्रोसेसिंग वाले काम करने में भी फोन बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।


48MP रियर और 18MP फ्रंट कैमरा

  • कैमरा फीचर्स की बात करें तो आईफोन 18 प्रो मैक्स में 48MP का रियर कैमरा सिस्टमहै। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • इन कैमरों की मदद से बेहतर फोटो और वीडियो क्वालिटी मिलने की उम्मीद है। खासकर सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने वाले यूजर्स के लिए फ्रंट कैमरा अहम हो सकता है।


कितनी है कीमत?

  • कीमत की बात करें तो एपल की वेबसाइट के अनुसार, आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत करीब 1,79,900 रुपये है। यह कंपनी का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।
  • इसमें बड़ी OLED डिस्प्ले, 120Hz ProMotion सपोर्ट, A20 Pro चिपसेट और बेहतर कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।  इस तरह यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन में दमदार परफॉर्मेंस, तेज मल्टीटास्किंग और अच्छी फोटो-वीडियो क्वालिटी चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed