Wikipedia: तेजी से बढ़ रहा है विकीपीडिया का असर, यूजर्स की संख्या में भारी उछाल
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
विकीपीडिया का दुनिया भर में प्रभाव बढ़ रहा है। दुनिया भर में इंटरनेट यूजर सबसे अधिक जिस वेबसाइट पर विजिट करते हैं, वह विकीपीडिया ही है। यह नॉन-प्रोफिट (जो मुनाफे के लिए नहीं चलता) प्रयास है। विश्लेषकों के मुताबिक इस ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया को असल में कैसे चलाया जाता है, इसको लेकर हमेशा रहस्य बना रहा है।
इसके बावजूद इस वेबसाइट पर विजिट करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। हाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित उपकरणों के जरिए डाटा तैयार करने का नया दौर आया है। विकीपीडिया यूजर्स का कहना है कि इस नए ट्रेंड के बीच ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया का महत्त्व और बढ़ गया है।
अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए दौर में खास कर तीन वेबसाइट चर्चा के केंद्र में आए हैं। इनमें पहला patents.google.com है। इस साइट पर दुनिया भर में जारी पेटेंट्स का मूल आलेख रहता है। दूसरे नंबर wikipedia.org है, जो एक मुफ्त एनसाइक्लोपीडिया है। तीसरे स्थान पर scribd.com है। यह एक डिजिटल लाइब्रेरी है, लेकिन इसकी सेवा सिर्फ इसके ग्राहकों को उपलब्ध है।
विशेषज्ञों के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए डाटा जेनेरेशन से पहले भी विकीपीडिया इंटरनेट पर जानकारी सर्च करने का प्रमुख स्रोत था। सूचनाओं की तलाश में लोग सहज ही इस वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। अब विकीपीडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए डाटा जेनेरेशन करने की सुविधा का उपयोग कर रहा है। इस दौर में उसके यूजर्स की संख्ता तेजी से बढ़ी है। बीते मार्च में उसे 26 अरब पेज व्यू मिले- (यानी उसके 26 पेज देखे गए)। साल 2022 में विकीपीडिया को 279 अरब पेज व्यू मिले। यह संख्या 2021 की तुलना में 22 फीसदी ज्यादा थी।
विकीपीडिया के पेज व्यू विश्लेषण के मुताबिक इस पर आने वाले यूजर्स की संख्या खबरों के इर्द-गिर्द ज्यादा रहती है। जो खबर छायी हुई हो, लोग उससे संबंधित सूचनाओं की ज्यादा तलाश करते हैं। इसलिए अब विकीपीडिया में ताज खबरों के हिसाब से सूचना को अपडेट करने पर जोर दिया जा रहा है।
विकीपीडिया पर सूचनाओं को अपडेट करने की जिम्मेदारी इससे जुड़ी कम्युनिटीज पर है। अब खबर है कि ताजा सूचना की बढ़ती मांग के कारण ये कम्युनिटीज प्रतिष्ठित कंपनियों की सेवा ले रही हैं। डिजिटल फर्म फाइव ब्लॉक्स के सीईओ सैम माइकलसन ने वेबसाइट एक्सियोस.कॉम से कहा- ‘कंपनियों, ब्रांड्स और मशहूर लोगों की कैसी छवि बनेगी, इस लिहाज से विकीपीडिया का अब केंद्रीय महत्त्व बन गया है। अब सबको महसूस हो रहा है कि विकीपीडिया पर उसकी उपस्थिति जरूरी है और वहां उसके बारे में सही और ताजा सूचनाएं होनी चाहिए। लेकिन यह काम जितना आसान दिखता है, इसे सुनिश्चित करना उतना ही कठिन है।’
जानकारों के मुताबिक विकीपीडिया पर एडिटिंग और सूचनाओं को अपडेट करने की आसान प्रक्रिया रही है। इसलिए इस पर गलत या गुमराह करने वाली सूचनाओं को डालने की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। विकीपीडिया अब सूचनाओं को विश्वसनीय बनाए रखने के विशेष उपाय कर रहा है। माइकलसन ने बताया कि विकीपीडिया की कम्युनिटीज में समर्पित लाइब्रेरियन जैसे लोग शामिल किए गए हैं, जो सूचनाओं के स्रोत तैयार करने को अपनी विशेषता मानते हैं। इसलिए अब पुरानी शिकायतें दूर होने की संभावना मजबूत हो गई है।