Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   motorola signature 27 vs oppo find x10 vs google pixel 11 pro xl comparison price features camera battery spec

फ्लैगशिप फोन की टक्कर: 1.5 लाख के बजट में मोटोरोला, ओप्पो और गूगल पिक्सल में से किसे चुनें, देखें कंपेरिजन

Mon, 09 Nov 2026 10:33 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 10:33 AM IST
सार

Motorola Signature 27 vs Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL Comparison: प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में अब तगड़ा मुकाबला शुरू हो गया है। मोटोरोला ने अपना दमदार Signature 27 ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है, जिसकी सीधी टक्कर OPPO Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से है। करीब 1.5 लाख रुपये के बजट वाले इन धांसू फोन्स में 200MP कैमरा, 8000mAh तक की बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर दिए गए हैं। आइए जानते हैं इनमें से कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
motorola signature 27 vs oppo find x10 vs google pixel 11 pro xl comparison price features camera battery spec
फ्लैगशिप स्मार्टफोन की जंग में कौन आगे? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बीच वर्चस्व की एक नई छिड़ चुकी है। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला (Motorola) ने अपना नया ग्लोबल फ्लैगशिप डिवाइस Motorola Signature 27 लॉन्च कर दिया है। इस नए डिवाइस ने आते ही मार्केट में तहलका मचा दिया है और इसकी सीधी तुलना इस वक्त के दो सबसे पावरफुल फोन्स, Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से हो रही है।
विज्ञापन


अगर आपका बजट भी 1.5 लाख रुपये के आसपास है और आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में आपको कभी निराश न करे, तो यह खबर आपके लिए है। आइए कीमत और फीचर्स के आधार पर जानते हैं कि किस फोन में क्या खास है।
विज्ञापन


Motorola Signature 27 vs Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL: कीमत और स्टोरेज
  • सबसे पहले कीमत की बात करें तो Motorola Signature 27 की ग्लोबल कीमत 1,599 डॉलर (करीब 1,51,090 रुपये) रखी गई है। वहीं Oppo Find X10 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,69,999 रुपये खर्च करने होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरी ओर Google Pixel 11 Pro XL की कीमत भारतीय बाजार में 1,34,999 रुपये है। इन तीनों में Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत सबसे कम है, जबकि Oppo Find X10 का 512GB वेरिएंट सबसे महंगा है।

डिस्प्ले: विजुअल एक्सपीरियंस में कौन मारेगा बाजी?
  • डिस्प्ले के मामले में तीनों स्मार्टफोन प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं। Motorola Signature 27 में 6.78 इंच की 1.5K Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक जाती है।
  • Oppo Find X10 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 2768×1272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है।
  • वहीं Google Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1344×2992 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
  • कागजी स्पेसिफिकेशंस के हिसाब से Motorola की डिस्प्ले सबसे ज्यादा ब्राइटनेस देती है, जबकि Pixel में हाई रेजोल्यूशन वाला पैनल मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: रफ्तार का किंग कौन?
  • मोटोरोला ने अपने नए डिवाइस को पावरफुल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट दिया गया है, जो Android 17 पर एकदम मक्खन की तरह चलता है।
  • ओप्पो Find X10 में मीडियाटेक का पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर है, जो ColorOS 17 के साथ बेहतरीन ऑप्टिमाइजेशन देता है।
  • गूगल पिक्सल 11 प्रो XL की बात करें तो यह कंपनी के अपने भरोसेमंद गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर (Tensor G6) और प्योर स्टॉक Android 17 के साथ आता है, जिसका स्मूद एक्सपीरियंस यूजर्स को बेहद पसंद आता है।

कैमरा: वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का उस्ताद कौन?
  • फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इन फोन्स में कमाल का सेटअप है। मोटोरोला में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS), 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए भी 50MP का सेंसर मौजूद है।
  • ओप्पो कैमरे के मामले में एक कदम और आगे नजर आता है। इसमें 200MP का प्राइमरी, 200MP का टेलीफोटो (दोनों में OIS) और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसका 50MP सेल्फी कैमरा भी जबरदस्त है।
  • वहीं, गूगल पिक्सल हमेशा से अपने सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है। इसमें 50MP का मेन, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP का टेलीफोटो लेंस है, जबकि फ्रंट में 42MP का कैमरा मिलता है। पिक्सल की नाइट फोटोग्राफी आज भी मार्केट में बेंचमार्क सेट करती है।

बैटरी और चार्जिंग: किसकी बैटरी ज्यादा दमदार?
  • बैटरी के मामले में Oppo Find X10 सबसे आगे है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • Motorola Signature 27 में 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलती है। यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी बैटरी क्षमता के मामले में यह Oppo से पीछे है, लेकिन वायर्ड चार्जिंग स्पीड के मामले में आगे है।
  • Google Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के आंकड़ों के हिसाब से Pixel इन दोनों फोन से पीछे है।

किस स्मार्टफोन में क्या है खास?
तीनों ही फोन्स अपने आप में मास्टरपीस हैं। अगर आप बैटरी और कैमरे के नंबर गेम में सबसे आगे रहना चाहते हैं, तो ओप्पो आपके लिए है। अगर आप प्योर एंड्रॉयड एक्सपीरियंस और बेहतरीन सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो पिक्सल को चुनें। लेकिन अगर आपको लेटेस्ट प्रोसेसर, रिकॉर्ड-तोड़ ब्राइटनेस और संतुलित प्रीमियम फीचर्स वाला फोन चाहिए, तो मोटोरोला सिग्नेचर 27 एक शानदार डील साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed