Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Between GTA V & VI: PM celebrates India’s development with reference to iconic game

GTA 6: पीएम मोदी ने जीटीए स्टाइल में गिनाई भारत की 13 साल की उपलब्धियां, राहुल पर साधा निशाना, शेयर की पोस्ट

Thu, 19 Nov 2026 10:56 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2026 10:56 AM IST
सार

GTA 6 लॉन्च हो चुका है और इस गेम को लेकर दुनियाभर के गेमर्स में जगब का क्रेज देखा जा रहा है। इस गेम के छठे वर्जन को 13 साल के इंतजार के बाद लाया गया है। इसी बीच पीएम मोदी ने ट्विट कर बताया है कि इस अंतराल में भारत में कितना विकास हुआ है।

विज्ञापन
Between GTA V & VI: PM celebrates India’s development with reference to iconic game
पीएम ने जीटीए के अंदाज में गिनाई भारत की उपलब्धियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियाभर में GTA 6 की लॉन्चिंग को लेकर चर्चा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस लोकप्रिय वीडियो गेम का इस्तेमाल भारत की तरक्की को दिखाने के लिए किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें GTA 5 और GTA 6 के बीच के 13 वर्षों में देश में हुए बदलावों को दिखाया गया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "भारत अब एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है।"
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की इस पोस्ट में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर गरीबी में कमी, सोलर पावर, इंटरनेट और अंतरिक्ष क्षेत्र तक की उपलब्धियों का जिक्र है। पोस्ट में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा गया है।
विज्ञापन


GTA के अंदाज में दिखाई भारत की तरक्की
पीएम मोदी की पोस्ट में GTA 5 और GTA 6 की रिलीज के बीच भारत में आए बदलावों को अलग-अलग तस्वीरों के जरिए दिखाया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि भारत पहले दुनिया की 'फ्रेजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था, लेकिन अब वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


दरअसल, अगस्त 2013 में मॉर्गन स्टेनली के एक विश्लेषक ने 'फ्रेजाइल फाइव' शब्द का इस्तेमाल किया था। इसमें भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये शामिल थे। इन देशों की अर्थव्यवस्थाओं को विदेशी पूंजी पर अधिक निर्भर और वैश्विक आर्थिक बदलावों के प्रति संवेदनशील माना गया था। भारत अब इस समूह का हिस्सा नहीं है।

गरीबी, सोलर पावर और इंटरनेट का भी जिक्र
प्रधानमंत्री की पोस्ट में पिछले 13 वर्षों में देश में हुए कई बड़े बदलावों को जगह दी गई है। इनमें गरीबी में कमी और स्वच्छता मिशन के पूरा होने का जिक्र शामिल है। इसके अलावा देश में सोलर पावर क्षमता में हुई बड़ी बढ़ोतरी को भी उपलब्धि के तौर पर दिखाया गया है।

पोस्ट में अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम का भी जिक्र है। इसके मुताबिक, भारत में अब 440 रजिस्टर्ड स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हैं। इसके साथ ही देश में बिजली पहुंचाने के काम में हुई प्रगति को भी दिखाया गया है।

गेमिंग कम्युनिटी से जुड़ने के लिए पोस्ट में इंटरनेट की कीमतों का उदाहरण भी दिया गया है। इसमें बताया गया है कि हाई-स्पीड इंटरनेट की कीमत 2013 में 308 रुपये प्रति जीबी से घटकर अब 7.51 रुपये प्रति जीबी रह गई है। इसके अलावा देश में नक्सलवाद के खत्म होने और भारत के बड़े रक्षा निर्यातक के रूप में उभरने को भी उपलब्धियों की सूची में शामिल किया गया है।

10 मिनट में मिले करीब 60 हजार लाइक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर युवाओं से जुड़ने के लिए कई बार फिल्मों, खेल और पॉप कल्चर के लोकप्रिय संदर्भों का इस्तेमाल करते रहे हैं। GTA 6 की लॉन्चिंग के मौके पर आई यह पोस्ट भी इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

पोस्ट शेयर होने के 10 मिनट के भीतर ही इसे करीब 60 हजार लाइक्स और लगभग 2 हजार कमेंट मिल गए। कई यूजर्स ने इस अंदाज की तारीफ की। एक यूजर ने उन्हें 'सबसे कूल प्रधानमंत्री' बताया, जबकि दूसरे ने लिखा कि उन्हें ऐसी पोस्ट की उम्मीद नहीं थी। कुछ यूजर्स ने पीएम मोदी को अपना पसंदीदा इन्फ्लुएंसर और 'ओजी क्रिएटर' भी कहा।


GTA 6 का क्या है भारत से कनेक्शन?
GTA 6 की रिलीज के साथ भारत का नाम भी गेमिंग इंडस्ट्री की इस बड़ी उपलब्धि से जुड़ रहा है। बेंगलुरु में स्थित रॉकस्टार इंडिया स्टूडियो कंपनी के ग्लोबल डेवलपमेंट नेटवर्क का हिस्सा है। इस स्टूडियो को 2019 में ध्रुव इंटरएक्टिव के अधिग्रहण के बाद तैयार किया गया था। ध्रुव इंटरएक्टिव को भारत की शुरुआती गेम डेवलपमेंट कंपनियों में गिना जाता है।

बीजेपी एमपी तेजस्वी सूर्या ने एक एक्स पोस्ट में दावा करते हुए कहा है कि GTA 6 का एक बड़ा हिस्सा भारत में रॉकस्टार स्टूडिओज के 1,600 डेवलपर्स ने तैयार किया है। हालांकि, रॉकस्टार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि GTA 6 को तैयार करने में बंगलूरू की टीम की क्या भूमिका रही है। इससे पहले रेड डेड रिडेम्पशन 2 के क्रेडिट्स में भारतीय टीम के सदस्यों के नाम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed