Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   SAP Plans Cut 10,000 Jobs as AI Reshapes Its Business Strategy

यूरोप की सबसे बड़ी टेक कंपनी में बदलाव: 10 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया खतरा, किन विभागों पर होगा असर?

Fri, 27 Nov 2026 10:34 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 27 Nov 2026 10:34 AM IST
सार

  • एसएपी में दस हजार नौकरियों पर संकट।
  • प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और सेल्स टीमें जांच के दायरे में हैं।
  • कंपनी में 1.10 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।
  • छंटनी की अंतिम संख्या अभी तय नहीं हुई। 

विज्ञापन
SAP Plans Cut 10,000 Jobs as AI Reshapes Its Business Strategy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

एआई का असर अब टेक कंपनियों के कारोबार के साथ-साथ कर्मचारियों की नौकरियों पर भी पड़ने लगा है। यूरोप की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी एसएपी एसई बड़े स्तर पर अपने संगठन में बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस रिस्ट्रक्चरिंग में कम से कम दस हजार पद खत्म कर सकती है। यह कदम कंपनी की AI-फर्स्ट रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जिसका असर प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और सेल्स जैसी अहम टीमों पर पड़ सकता है। हालांकि, छंटनी की अंतिम संख्या अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन


कितनी नौकरियों पर मंडरा रहा खतरा?

  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एसएपी एसई अपने कारोबार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर के हिसाब से ढालने के लिए बड़े रिस्ट्रक्चरिंग करने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी कम से कम दस हजार पद खत्म हो सकते हैं। यह संख्या कंपनी के काम करने वालों की कम से कम नौ फीसदी हिस्सा होगी, दुनियाभर में इस कंपनी में एक लाख दस हजार से भी ज्यादा लोग काम करते हैं।
  • विज्ञापन
  • कितने पद खत्म किए जाएंगे? इसकी संख्या अभी तय नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि  कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद इसमें बदलाव हो सकता है। यानी फिलहाल 10 हजार पदों की कटौती एक संभावित आंकड़ा है, अंतिम फैसला नहीं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

क्या है कंपनी की रणनीति?

  • एसएपी यह फैसला ऐसे समय ले रही है, जब कंपनी के सीईओ क्रिश्चियन क्लेन कारोबार को एआई पर ज्यादा फोकर करने पर तेजी से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट कहती है कि इस रणनीति के तहत कंपनी ने इस साल अपने कार्यकारी बोर्ड का दो बार पुनर्गठन किया है। बोर्ड के कुल छह सदस्यों में से दो सदस्य मार्च में जर्मनी के वाल्डोर्फ स्थित कंपनी को छोड़ देंगे।
  • कंपनी का मकसद अपने सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स को विकसित करने और ग्राहकों तक पहुंचाने के तरीके में बदलाव करना है। इसके तहत एसएपी अपने सभी एप्लिकेशन पोर्टफोलियो में AI क्षमताओं को शामिल करने पर जोर दे रही है।


पहले क्यों आई थीं चुनौतियां?

  • कंपनी ऐसा कदम पहली बार नहीं उठा रही है। इससे पहले एसएपी, एआई आधारित प्रोडक्ट्स पेश करने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन इस दौरान कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। अब कंपनी अपने सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन में AI को ज्यादा प्रभावी तरीके से शामिल करने की दिशा में काम कर रही है।
  • ब्लूमबर्ग को दिए बयान में SAP ने कहा, "कंपनी अपनी रणनीति और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बने रहने के लिए लगातार अपने संगठन की समीक्षा करती रहती है।"
  • हालांकि, कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि वह कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है या नहीं। ऐसे में 10 हजार पद खत्म करने की खबर फिलहाल ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट पर आधारित है।


प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और सेल्स टीमों पर नजर

  • रिपोर्ट के मुताबिक, SAP ने अपनी सभी बिजनेस यूनिट्स से ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा है, जहां लागत कम की जा सकती है। इस प्रक्रिया में प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों के साथ सेल्स विभागों की भी खास तौर पर जांच हो सकती है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने अलग-अलग विभागों के कामकाज और खर्च की समीक्षा कर रही है। इसी आधार पर यह तय किया जा सकता है कि किन क्षेत्रों में बदलाव या लागत में कटौती की जरूरत है।
  • साथ ही कहा जा रहा है कि यह बदलाव सिर्फ कर्मचारियों और विभागों तक सीमित नहीं हैं। कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में भी फेरबदल हो रहा है। सीईओ क्रिश्चियन क्लेन ने अब प्रोडक्ट प्रमुख मुहम्मद आलम (Muhammad Alam) की ज्यादातर जिम्मेदारियां अपने हाथ में ले ली हैं। आलम का अनुबंध मार्च में समाप्त हो रहा है और इसे आगे नहीं बढ़ाया गया है।
  • वहीं, कंपनी के सेल्स प्रमुख थॉमस सॉरेसिग (Thomas Saueressig) ने भी हाल ही में एसएपी छोड़ने का एलान किया है। वह इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी आयोनोस ग्रुप SE (Ionos Group SE) के सीईओ बनने जा रहे हैं। इस तरह एसएपी एक ओर अपने नेतृत्व और टीमों में बदलाव कर रही है, वहीं दूसरी ओर एआई को अपने कारोबार का अहम हिस्सा बनाने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed