फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Windows os to replaced from Indian defense systems with Maya OS details in hindi

Maya OS: भारत सरकार का बड़ा फैसला, अब सेना के कंप्यूटर में नहीं होगा Windows ऑपरेटिंग सिस्टम

Fri, 11 Aug 2023 10:38 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 11 Aug 2023 10:38 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सेना से जुड़े सभी कम्प्यूटर्स से विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम हटाया जाएगा और इसके बदले स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम MayaOS इनस्टॉल किया जाएगा। साइबर हमलों के बढ़ते मामलों और डाटा लीक के खतरे को देखते हुए मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Windows os to replaced from Indian defense systems with Maya OS details in hindi
MayaOS - फोटो : pixabay

विस्तार

साइबर सिक्योरिटी को लेकर पिछले पांच साल से भारत सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इस कड़ी में तमाम सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नए कानून बनाए गए हैं। अब साइबर सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ी घोषणा की है। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सेना से जुड़े सभी कम्प्यूटर्स से विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम हटाया जाएगा और इसके बदले स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम MayaOS इनस्टॉल किया जाएगा। साइबर हमलों के बढ़ते मामलों और डाटा लीक के खतरे को देखते हुए मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि MayaOS क्या है?

विज्ञापन

क्या है MayaOS?

MayaOS भी एक तरह का ऑपरेटिंग सिस्टम है। जैसे आप अपने लैपटॉप और कंप्यूटर में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम या मैक ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करते हैं, ठीक उसी तरह MayaOS भी काम करेगा। MayaOS को उबंटू प्लेटफार्म पर तैयार किया है। आपको बता दें कि उबंटू को सबसे सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम मशीन वगैरह में भी इसी का इस्तेमाल होता है। MayaOS को डिफेंस मिनिस्ट्री ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ), नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग के साथ मिलकर तैयार किया है। MayaOS काफी हद तक विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह है। इसे भी कोई खुद अपडेट कर सकता है और आसानी से काम कर सकता है।

विज्ञापन

MayaOS में चक्रव्यू

MayaOS चक्रव्यू फीचर से लैस है जो कि एक फायरवॉल की तरह काम करता है। यह एक एंटीमैलवेयर एंटीवायरस की तरह भी काम करता है। दावा किया जा रहा है कि MayaOS का चक्रव्यू, यूजर और इंटरनेट के बीच एक वर्चुअल लेयर बनाता है जिसमें हैकर घुस नहीं सकते। भारतीय नौसेना की ओर से MayaOS को हरी झड़ी मिल गई है, हालांकि वायुसेना और आर्मी ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed