फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   5 Official Apple Tips Improve iPhone Battery Life and Health

क्या तेजी से खत्म हो रही है आपके आईफोन की बैटरी?: एपल ने बताए पांच कमाल के टिप्स, जानें कैसे बढ़ेगी परफॉर्मेंस

Thu, 17 Sep 2026 06:26 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 17 Sep 2026 06:26 PM IST
सार

आईफोन यूजर्स की बैटरी को लेकर अक्सर से शिकायत रहती है। तो अगर आपकी भी यही समस्या है, तो एपल ने खुद आईफोन की बैटरी लाइफ और लाइफस्पैन  को बेहतर बनाने के लिए 5 बेहद आसान और असरदार टिप्स बताए हैं। सही तापमान से लेकर स्मार्ट चार्जिंग तक, जानिए वे कौन से तरीके हैं जिनसे आपके आईफोन की बैटरी सालों-साल आपका साथ निभाएगी।

विज्ञापन
5 Official Apple Tips Improve iPhone Battery Life and Health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

आईफोन का इस्तेमाल करते समय कई बार हैवी यूसेज की वजह से बैटरी उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से खत्म होने लगती है। ऐसा अक्सर तब होता है जब हम जाने-अनजाने में कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। तो अगर आपके फोन की बैटरी भी जल्द खत्म हो जाती है, तो इस लेख में बताएं गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैं।
विज्ञापन


लेटेस्ट सॉफ्टवेयर (iOS) पर अपडेट रखें
  • एपल का सबसे पहला सुझाव है कि हमेशा अपने आईफोन को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम (iOS) पर अपडेट रखें। नए अपडेट्स में अक्सर ऐसे बग फिक्स और पावर-सेविंग फीचर्स होते हैं, जो बैटरी ड्रेन को कम करते हैं।
  • विज्ञापन
  • इसे अपडेट करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं, इसके बाद जनरल पर क्लिक करें। अब सॉफ्टवेयर अपडेट चुनें। अगर अपडेट उपलब्ध है, तो डाउनलोड एंड इंस्टॉल पर क्लिक करें और निर्देशों का पालन करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

अत्यधिक तापमान  से बचें
  • तापमान का आपके आईफोन की बैटरी पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। एपल के अनुसार, आईफोन के लिए आदर्श तापमान 16°C से 22°C के बीच होता है।
  • यूजर्स को 35°C से अधिक तापमान (कड़ी धूप या गर्म कार के अंदर) में डिवाइस का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बैटरी की क्षमता स्थायी रूप से कम हो सकती है।

उच्च तापमान में फोन चार्ज न करें
  • गर्म वातावरण में आईफोन चार्ज करना बैटरी की सेहत के लिए सबसे खतरनाक है। अगर बैटरी का तापमान काफी ज्यादा है, तो सॉफ्टवेयर सुरक्षा के लिहाज से चार्जिंग को 80% पर ही रोक देता है।
  • इसके अलावा, अत्यधिक ठंडे तापमान में भी बैटरी लाइफ अस्थायी रूप से कम हो सकती है। हालांकि, फोन के सामान्य तापमान पर वापस आने के बाद यह ठीक हो जाता है।

चार्ज करते समय मोटे बैक कवर क्यों हटाना चाहिए?
  • कुछ मोटे या खराब क्वालिटी वाले फोन केस चार्जिंग के दौरान पैदा होने वाली गर्मी को बाहर निकलने से रोकते हैं। ऐसे में एपल सुझाव देता है कि अगर आपका आईफोन चार्जिंग के दौरान असामान्य रूप से गर्म हो रहा है, तो तुरंत उसका बैक केस हटा दें।
  • चार्जिंग के दौरान फोन का ज्यादा गर्म होना बैटरी की लाइफस्पैन (लंबी अवधि की क्षमता) को हमेशा के लिए खराब कर सकता है।

लंबे समय तक स्टोर करते समय बैटरी 50% पर रखें
  • अगर आप अपने आईफोन को कई महीनों के लिए बंद करके रखने वाले हैं, तो इसे पूरी तरह से फुल चार्ज (100%) या पूरी तरह डिस्चार्ज (0%) करके कभी न रखें।
  • एपल की सलाह है कि फोन को हमेशा 50% बैटरी चार्ज के साथ ही स्टोर करें।
  • पूरी तरह डिस्चार्ज करके रखने से बैटरी डीप डिस्चार्ज स्टेट में जा सकती है और कभी चार्ज नहीं होगी। स्टोर करने से पहले डिवाइस को पूरी तरह स्विच ऑफ (कर दें और इसे 32°C से कम तापमान वाले ठंडे और सूखे स्थान पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed