सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Astrology ›   Horoscope ›   Horoscope 07 August 2025: See what your zodiac sign says | Today's Horoscope | Horoscope | Amar Ujala

Rashifal 07 August 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Thu, 07 Aug 2025 04:43 AM IST
Horoscope 07 August 2025: See what your zodiac sign says | Today's Horoscope | Horoscope | Amar Ujala

आज का राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कारोबार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कार्यो पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से  छुटकारा मिलेगा। आपको किसी की कही सुनी  बातों पर भरोसा करने से बचना होगा और आप संतान के करियर को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से काफी कुछ मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या होने से मन परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो वह  आपको वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपके मन में टेंशन भी बनी रहेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको भावनाओं में बहकर किसी काम के लिए हामी नहीं भरनी है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई फैसला समस्या देगा। आपको किसी परिजन की याद सता सकती है। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।  आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी पद पर प्रतिष्ठा बढ़ने से काफी खुशी होगी।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे

आज आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से परेशान रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई काम करना नुकसान देगा। आप किसी के बहकावे में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो उसमें आपका धन फंस सकता है। यदि आपने कोई लोन लिया था, तो आप उसे करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में कुछ समस्याओं को दूर करने में आप सफल होंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने विरोधियों से सतर्क रहे, नहीं तो वह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी तकनीकी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी अपने सहयोगी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। पुराने किए गए कामों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पैसा जातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपने यदि किसी को भी धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। आप अपने निर्णय से लोगों को हैरान करेगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी लेनदेन से संबंधित मामले को समय रहते निपटाने की कोशिश करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आप काम में कोई जोखिम भरे फैसले ना ले और उसमे आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और आप अपने मनचाहे खर्चों को भी आसानी से कर सकेंगे, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। किसी दूसरे नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, जिसे आप तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। आपको एक बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा, जिससे आपके खर्चे  कंट्रोल में रहेंगे।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। यदि आपकी कोई परेशानी थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी बात गलत लग सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके छुपे हुए राज बाहर निकलेंगे। पारिवारिक समस्याओं को आप मिलकर दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामो पूरा ध्यान देंगे। आपका मन यदि किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगें। संतान को लेकर यदि आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको एक बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rashifal 06 August 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

06 Aug 2025

Rashifal 05 August 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

05 Aug 2025

Rashifal 03 August 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

03 Aug 2025

Rashifal 02 August 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

02 Aug 2025

Rashifal 01 August 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

01 Aug 2025
विज्ञापन

Rashifal 31 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

31 Jul 2025

Rashifal 30 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

30 Jul 2025
विज्ञापन

Rashifal 29 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

29 Jul 2025

Rashifal 28 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

28 Jul 2025

Rashifal 27 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

27 Jul 2025

Rashifal 26 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

26 Jul 2025

Rashifal 25 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

25 Jul 2025

Rashifal 24 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

24 Jul 2025

Rashifal 23 July 2025: क्या कहती है आपकी राशि, मेष से लेकर मीन तक जानें हाल

23 Jul 2025

Rashifal 22 July 2025: क्या कहती है आपकी राशि, मेष से लेकर मीन तक देखें हाल

22 Jul 2025

Aaj Ka Rashifal: 20th July 2025 | इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन | Astro & Horoscope | Amar Ujala

20 Jul 2025

Aaj Ka Rashifal: 19th July 2025 | इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन | Astro & Horoscope | Amar Ujala

19 Jul 2025

Aaj Ka Rashifal: 18th July 2025 | इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन | Astro & Horoscope | Amar Ujala

18 Jul 2025

Aaj Ka Rashifal: इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन | 17 July 2025 | Astro & Horoscope | Amar Ujala

17 Jul 2025

Aaj Ka Rashifal: इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन | 16 July 2025 | Astro & Horoscope | Amar Ujala

16 Jul 2025

Rashifal 15 July 2025: इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन! | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

15 Jul 2025

Rashifal 13 July 2025: इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन! | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

13 Jul 2025

Rashifal 12 July 2025: इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन! | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

12 Jul 2025

Rashifal 11 July 2025: इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन! | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

11 Jul 2025

Rashifal 10 July 2025: इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन! | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

10 Jul 2025

Rashifal 09 July 2025: इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन! | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

09 Jul 2025

Rashifal 08 July 2025: इस राशि के लोगों के खास रहेगा दिन! | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

08 Jul 2025

Rashifal 06 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

06 Jul 2025

Rashifal 05 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

05 Jul 2025

Rashifal 03 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

03 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed