फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Abhijit Dipke faced opposition at Delhi Airport; a man shouted, "Why are you ruining the country..."

दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके का विरोध, चिल्लाकर शख्स ने कहा 'क्यों देश को खराब कर...

Wed, 14 Oct 2026 10:02 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Wed, 14 Oct 2026 10:02 PM IST
Abhijit Dipke faced opposition at Delhi Airport; a man shouted, "Why are you ruining the country..."
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के आंदोलन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के मामले में पार्टी के दो प्रमुख नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस घटनाक्रम के कुछ ही घंटों बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच गए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाए और पूछा कि क्या अब देश में तिरंगा फहराना भी अपराध हो गया है? हालांकि, एयरपोर्ट पर उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा। एक व्यक्ति ने उनसे सवाल किया कि आखिर वह देश को क्यों खराब कर रहे हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके ने अपने साथियों की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन के लिए जेल भेज दिया गया, क्योंकि वे जंतर-मंतर पहुंचे और वहां तिरंगा फहराया।

दीपके ने इसकी तुलना ब्रिटिश शासन के दौर से करते हुए कहा कि उस समय सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को गिरफ्तार किया जाता था। उनका सवाल था कि क्या आज भी तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जेल भेजा जा सकता है?

हालांकि, दीपके के बयान के बीच एयरपोर्ट पर मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे असहमति जताते हुए पूछा, “क्यों देश को खराब कर रहा है भाई?” दीपके ने इस टिप्पणी पर कोई लंबी प्रतिक्रिया देने के बजाय मुस्कुराते हुए विरोध करने वाले व्यक्ति को अंगूठे का इशारा दिखाया।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे समेत CJP के करीब 14 सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने निजी परिसर से प्रवेश किया, तिरंगा फहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए।

पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर को हाल ही में प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया गया था। ऐसे में वहां किया गया प्रदर्शन अनधिकृत था। इसी आधार पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

बुधवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को शांति बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन, अतिक्रमण और अन्य आरोपों के सिलसिले में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों नेताओं को पहले भी हिरासत में लिया गया था और एक साल तक शांति बनाए रखने का बॉन्ड भरने के बाद रिहा किया गया था। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया।

इसी मामले में CJP नेता अजिंक्य शिंदे को पांच हजार रुपये के बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। इस तरह एक ही प्रदर्शन से जुड़े तीन प्रमुख चेहरों में से दो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि तीसरे को शर्तों के साथ रिहाई मिली।

अभिजीत दीपके 10 अक्टूबर को हुए CJP प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। उस दौरान उनकी दादी का निधन हो गया था। इससे पहले, 50 हजार रुपये का श्योरिटी बॉन्ड भरने और एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर उन्हें जमानत मिली थी।

अब सौरव दास और आशुतोष रांका के जेल जाने के बाद दीपके बुधवार को दिल्ली लौट आए हैं। उनके लौटने के बाद CJP आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक तथा सार्वजनिक बहस फिर तेज हो गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति और विरोध के अधिकार का सवाल है। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विरोध कर रही है। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि निर्धारित नियमों और बॉन्ड की शर्तों का पालन करना जरूरी है।

अब सवाल है कि CJP अपने आंदोलन को आगे किस दिशा में ले जाएगी और नेताओं की हिरासत को लेकर अगला कदम क्या होगा? फिलहाल, दिल्ली में दीपके की वापसी और दो नेताओं को तिहाड़ भेजे जाने से यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

'2029 तक न मोदी पीएम रहेंगे, न शाह गृहमंत्री' संजय राउत का बड़ा हमला

14 Oct 2026

ट्रंप रूस डीजल डील: चीन का नाम लेकर ट्रंप ने इन देशों पर उतारा गुस्सा, कहा- वामपंथी सनकी

14 Oct 2026

हवा में उड़ते प्लेन को मिली हाईजैक की धमकी,जयपुर में क्यों हुई लैंडिंग ?

14 Oct 2026

Weather Forecast 14 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

14 Oct 2026

वैशाली में दर्दनाक हादसा 10 लोगों की मौत, हादसे के कारणों की जांच में जुटी स्थानीय पुल

14 Oct 2026
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट के मंत्री एल. मुरुगन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा सीट भी छोड़ी

13 Oct 2026

सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल, 17 अक्टूबर तक सभी उड़ानें रद्द

13 Oct 2026
विज्ञापन

गुजरात निकाय चुनाव: गांधीनगर में BJP की जीत, अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछे ये तीखे सवाल

13 Oct 2026

लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त बुधवार को होगी जारी, 14 अक्तूबर को खाते में आएंगे 1500 रुपये

13 Oct 2026

दिल्ली पुलिस की हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, भड़के अभिजीत दिपके; बोले- 'पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा'

13 Oct 2026

गुजरात निकाय चुनाव: शाह के गढ़ गांधीनगर में भाजपा की बंपर जीत, कांग्रेस ने चौंकाया, AAP को लगा झटका

13 Oct 2026

यूपीआई पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, त्योहारी सीजन में दुकानदारों को मिली राहत

13 Oct 2026

राहुल गांधी के साथ जन्नत बिश्नोई की वीडियो की क्यों हो रही चर्चा? जानें कौन है ये लड़की

13 Oct 2026

सीजेपी प्रोटेस्ट में नेहा बोरा की ‘हमशक्ल’, पुलिस भी नहीं पहचान पाई? इस फोटो से खुला राज!

13 Oct 2026

हवाई सफर महंगा होने की तैयारी? एयर इंडिया के नए सरचार्ज का यात्रियों पर क्या असर होगा?

13 Oct 2026

जियो रिचार्ज: 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन, जियो फाइबर वालों के लिए खुशखबरी

13 Oct 2026

दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए सौरव दास और आशुतोष रांका

13 Oct 2026

Weather Forecast 13 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

13 Oct 2026

यूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां जानें पूरा शेड्यूल

13 Oct 2026

केरलम, तमिलनाडु समेत 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल,राष्ट्रपति मुर्मू ने की घोषणा!

13 Oct 2026

इंडिया गठबंधन के मार्च में दिखा बैटमैन का क्रेज,राहुल ने खरगे को पहनाया मास्क!

13 Oct 2026

भारत स्वस्तिक यात्रा: श्रृंगेरी शारदा पीठ पहुंचे संत मोरारी बापू, जगद्गुरु शंकराचार्य भारती तीर्थ से की मुलाका

12 Oct 2026

जंतर मंतर पर अब कभी नहीं होगा प्रदर्शन, 3 ठिकानों के नाम आए सामने

12 Oct 2026

सरासर झूठ बोलते पकड़े गए अभिजीत! पुलिस ने दिया ये सबूत

12 Oct 2026

अभिजीत दिपके ने ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर सरकार से पूछे बड़े सवाल

12 Oct 2026

ईरान-पाकिस्तान टेंशन: हूतियों के खिलाफ सऊदी की मदद पर भड़का ईरान, पाकिस्तान को चेतावनी

12 Oct 2026

रूस से तेल खरीदेगा अमेरिका, झुके ट्रंप, भारत को होगा तगड़ा फायदा?

12 Oct 2026

6 मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा कड़ी, मार्च से पहले राहुल बोले- डरना नहीं

12 Oct 2026

Weather Forecast 12 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

12 Oct 2026

राहुल गांधी-खरगे से नहीं मिलेंगे सीजेआई सूर्यकांत, समय देने से इनकार कर दिया!

12 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed