Hindi News
›
Video
›
India News
›
After Rahul Gandhi's T-shirt, now Smriti Irani's statement increased the trouble of BJP.
{"_id":"632052c6a07bbc56d722bd5c","slug":"after-rahul-gandhi-s-t-shirt-now-smriti-irani-s-statement-increased-the-trouble-of-bjp","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की टीशर्ट के बाद अब स्मृति ईरानी के बयान ने बढ़ाई बीजेपी की परेशानी।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी की टीशर्ट के बाद अब स्मृति ईरानी के बयान ने बढ़ाई बीजेपी की परेशानी।
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Tue, 13 Sep 2022 03:30 PM IST
Link Copied
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कपड़ों को लेकर चल रही बीजेपी कांग्रेस की लड़ाई अब और तेज हो गई है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर पिछले हफ्ते कन्याकुमारी से अपनी पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने के दौरान स्वामी विवेकानंद की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने कन्याकुमारी में राहुल गांधी की विवेकानंद की मूर्ति के सामने श्रद्धांजलि अर्पित करते वीडियो जारी किया और केंद्रीय मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगया। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भाजपा और इसके नेताओं को झूठ की फैक्टरी कहा है। जयराम रमेश ने भाजपा नेताओं को यह तमगा राहुल गांधी की टी-शर्ट, यात्रा में कंटेनर और उसकी भव्यता पर झूठी चर्चा समेत तमाम बयानों पर दिया है। वह कहते हैं कि अब क्या चर्चा के लिए टी-शर्ट, जूता और बनियान यही बचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।