Hindi News
›
Video
›
India News
›
Amar Ujala's special presentation 'Bataiye Vidhayakji' Special conversation with Indore MLA Malini Laxman Sing
{"_id":"6497034f9c7f4f433a066955","slug":"amar-ujala-s-special-presentation-bataiye-vidhayakji-special-conversation-with-indore-mla-malini-laxman-sing-2023-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खास पेशकश 'बताइए विधायकजी' इंदौर से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ से खास बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला की खास पेशकश 'बताइए विधायकजी' इंदौर से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ से खास बातचीत
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Wed, 05 Jul 2023 02:34 PM IST
इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार की विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ प्रदेश ही नहीं पूरे देश में पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके महापौर रहते हुए ही तो इंदौर ने स्वच्छता में देश में सिरमौर होने का गौरव हासिल किया था। लगातार तीन बार की विधायक हैं। इससे पहले उनके पति और प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ लगातार तीन बार इसी सीट पर विधायक रहे हैं। अमर उजाला की खास पेशकश 'बताइए विधायक जी' में हमने विधानसभा क्षेत्र में उनके किए कार्यों को लेकर उनसे बातचीत की।
आप जनता के बीच पांच साल से हैं। अपने मौजूदा कार्यकाल में आपने अपने क्षेत्र में क्या बड़े काम किए?
मालिनी गौड़ः लगातार तीन बार से मेरे पति लक्ष्मण सिंह गौड़ चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। तीन बार से मैं इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। विश्राम बाग में एक बहुत ही सुंदर बगीचा हमने बनाया है। इसके अलावा दशहरा मैदान की बाउंड्री वॉल भी बनाई है। जिला चिकित्सालय का नया भवन बन रहा है। इससे क्षेत्र के रहवासियों को बड़ी चिकित्सा सुविधा मिलेगी। जब मैं महापौर थी तो 28 नई टंकियों का निर्माण मेरे महापौर के कार्यकाल में हुआ था। भाजपा सरकार ने हमारे क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं।
कोई ऐसा काम जो आप चाहती थी, लेकिन हो नहीं सका। उसके बारे में बताइए। मालिनी गौड़ः मैने अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से चर्चा की है। विधानसभा में एक स्पोटर्स काम्प्लेक्स बनाना चाहती हूं। इसके लिए शासन ने पंद्रह करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दशहरा मैदान में बनाने की योजना है ताकि इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिले। इसके अलावा क्षेत्र में कार्यक्रमों के लिए एक बड़े सभागृह की कमी खलती है। एक सभागृह बनाने की योजना है।
आप विधायक होने के साथ मेयर भी रही हैं। इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाया। स्वच्छता की यह यात्रा आपके लिए कैसी रही?
मालिनी गौड़ः पहले जब मैं विधायक भी नहीं थी तो जगह-जगह कचरा पेटियां हुआ करती थी। कचरा बिखरा रहता था। तब यह सब देखकर मुझे पीड़ा होती थी। जब मुझे मेयर की जिम्मेदारी मिली, तो सबसे शहर को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा। धीरे-धीरे शहर की कचरा पेटियां हटाना शुरू की। पूरे शहर से कचरा पेटियां हटाई और घर-घर से कचरा संग्रहित करने का सिस्टम खड़ा किया। पहले प्रयोग के तौर पर कुछ वार्ड लिए, फिर धीरे-धीरे 85 वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहित किया जाने लगा। इस तरह शहर का सफाई व्यवस्था सुधरती चली गई। शहर स्वच्छता में नंबर वन आया। छह बार से लगातार शहर स्वच्छता में नंबर वन बना हुआ है।
क्या आपको लगता है कि इस बार फिर आपको टिकट मिलेगा? खुद का क्या आकलन है?
मालिनी गौड़ः मैं तो हमेशा जनता के बीच रहती हूं। ऐसा नहीं कि जब चुनाव आते हैं, तभी जनता के बीच वोट मांगने जाती हूं। पूरे पांच वर्ष मैं जनता के बीच रहती हूं। किए गए कामों के आधार पर सरकार और संगठन तय करता है कि किसे टिकट देना चाहिए या नहीं देना चाहिए। सर्वे के आधार पर टिकट तय होते हैं।
इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा को कितनी सीटें मिल पाएगी। क्या सरकार फिर बनेगी?
मालिनी गौड़ः प्रदेश की अधिकतम सीटें भाजपा को मिलेगी। सरकार भी भाजपा की ही बनेगी क्योंकि भाजपा की सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। ऐसे अनेक काम हैं जो जनता के लिए फायदेमंद रहे। सरकार ने जनता को मूलभूत सुविधाएं दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।