Hindi News
›
Video
›
India News
›
American MP Ro Khanna gave a big statement in support of Rahul Gandhi
{"_id":"641edb3677cea8fba20507bd","slug":"american-mp-ro-khanna-gave-a-big-statement-in-support-of-rahul-gandhi-2023-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के समर्थन में अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी के समर्थन में अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने दिया बड़ा बयान
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 25 Mar 2023 04:59 PM IST
राहुल गांधी की सजा और फिर लोकसभा सदस्यता जाने के मुद्दे पर जहां भारत में पूरा विपक्ष बिफर गया है, वहीं इसे लेकर अब संयुक्त राष्ट्र से लेकर अमेरिकी सांसद तक के बयान सामने आए हैं। भारतीय मूल के प्रभावशाली अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को गांधीवादी विचारधारा के साथ ‘गहरा विश्वासघात’ करार दे दिया। अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने अपने ट्वीट में कहा, "राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना गांधीवादी दर्शन और भारत के गहरे मूल्यों के साथ गहरा विश्वासघात है।" उन्होंने कहा, यह वह नहीं है, जिसके लिए मेरे दादाजी ने अपनी जिंदगी के कई साल जेल में कुर्बान कर दिए थे। रो खन्ना ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "भारतीय लोकतंत्र के हित के लिए आपके पास इस फैसले को पलटने की शक्ति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।