{"_id":"64847d741ac1df34450973b4","slug":"amit-shah-targets-rahul-gandhi-s-us-visit-2023-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने राहुल गांधी की US यात्रा पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह ने राहुल गांधी की US यात्रा पर साधा निशाना
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 10 Jun 2023 07:11 PM IST
विदेश मंत्री एस जयशंकर के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका गए हुए थे। वहां उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया था। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला था कि मोदी भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे पर आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को खतरा है और संस्थाओं को न्यायपालिका पर हमले हो रहे हैं। राहुल गांधी के इन बयानों पर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा किसी भी नेता को शोभा नहीं देता कि वह विदेश में जाकर अपने देश को नीचा दिखाए। राहुल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते। वह भारत का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर विदेश यात्रा में वह अपनी गलतियों को दोहराते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।