सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bataiye Vidhayakji: Special conversation with Sadulpur MLA Krishna Poonia of Rajasthan

Bataiye Vidhayakji : कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया का दावा- सादुलपुर में जो-जो वादे किए थे, सभी पूरे किए हैं

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: आशीष कुलश्रेष्ठ Updated Mon, 19 Jun 2023 12:58 PM IST
Bataiye Vidhayakji: Special conversation with Sadulpur MLA Krishna Poonia of Rajasthan
कृष्णा पूनिया को कौन नहीं जानता? महान एथलीट और डिस्कस थ्रोअर हैं। ओलिम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री जैसे पुरस्कार जीते हैं। इतना ही नहीं इस समय राजस्थान क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष हैं और सादुलपुर से कांग्रेस की विधायक हैं। खेलकूद में नाम कमाने के बाद विधायक बनकर जनसेवा के जरिये नई पहचान गढ़ रही हैं। हमारे 'बताइये विधायक जी' कॉलम के तहत उनसे बातचीत की। बतौर विधायक उनके किए कामों को जाना। भविष्य में क्या करना चाहती हैं, यह भी जाना। उनसे बातचीत के मुख्य अंशः 

आप पर बहुत सी जिम्मेदारियां हैं, ऐसे में आपके विधानसभा क्षेत्र के क्या हाल हैं? 
कृष्णा पूनियाः देखिए, जब मैं 2018 में चुनाव लड़ने के लिए जनता के बीच गई थी तो मैंने जनता से कुछ वादा किया था कि मुझे कॉलेज लाना है। चिकित्सा का बेहतर काम करना है। उस समय जिस प्रकार मेरी जुबान पर सरस्वती का वास हुआ कि सारी बातें आज पूरी हो रही हैं और काम चल रहा है।  

अगले कुछ महीनों में फिर चुनाव होने हैं, क्या लगता है कि पार्टी एक बार फिर आपको मौका देगी और क्यों?
कृष्णा पूनियाः 
सही बात है। चुनाव बिल्कुल सिर पर आ चुके हैं। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। हम अपने काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे। आगे और क्या करना है, वह हमारी टीम तय करती है। विधानसभा की क्या जरूरत है, और क्या किया जाना चाहिए, यह हम मिल-बैठकर तय करते हैं। टिकिट की बात करें तो पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वह मैं बखूबी निभाने की कोशिश करूंगी। पार्टी विश्वास करें और आशीर्वाद देगी, यही उम्मीद है। जनता से जरूर कहना चाहती हूं कि हमने जो भी वादे किए थे, उनके ही अनुरूप काम किए हैं। आप मुझे जरूर आशीर्वाद दें। 

छह महीने में चुनाव होना है तो जनता आप को क्यों चुने? 
कृष्णा पूनियाः
 सादुलपुर के विषय में आपको बताना चाहती हूं कि जनता कहती है कि यह फर्स्ट टाइम है कि विकास के इतने काम हुए हैं।  आज विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बन रहा है। हमारे सीएचसी में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नहीं था, आज चिरंजीवी योजना के चलते सीएचसी का विकास हो रहा है। अभी सीएचसी को उप-जिला अस्पताल घोषित किया गया है। ट्रॉमा सेंटर की मांग काफी लंबे समय से थी, जो अब बन रहा है। मेरा वादा था कि गर्ल्स कॉलेज खुलवाना है, आज हम तीन कॉलेज लाए हैं। स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में बदलने और बहुत से काम ऐसे हैं जो हमने किए हैं। हम एक पॉजिटिव सोच के साथ जो आगे बढ़े हैं। इसके चलते जनता को मुझे आशीर्वाद देना चाहिए। मैं आशा रखती हूं कि जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा।  

आप ने बहुत से काम बताए, लेकिन क्या कुछ ऐसे काम हैं जो अब भी पेंडिंग हैं?
कृष्णा पूनिया: 2013 में जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सादुलपुर में एकमात्र कॉलेज दिया था। यहां चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ नहीं था। प्रदेश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी जहां से आते हैं, वहां खेलों के लिए कुछ भी नहीं था। हमने तीन कॉलेज दिए हैं। अब चार कॉलेज हैं। शिक्षा हमारी आधारभूत आवश्यकता है। इसके लिए हमारी विधानसभा ने लंबा इंतजार किया है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी हमने काफी हद तक विकास किया है। इस कारण आज विधानसभा में चिकित्सा क्षेत्र में काफी सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। डॉक्टरों और नर्सिंग की सभी पोस्ट पूरी तरह भरी हुई हैं। सुचारू काम हो रहा है। इससे विधानसभा के लोगों को बहुत मदद मिल रही है।  

2023 के चुनावों में आपकी पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं? 
कृष्णा पूनियाः
हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं, इसमें मुझे तो कोई संदेह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast 19 June 2023 | देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

19 Jun 2023

Lok Sabha Election: कपिल सिब्बल ने दिया 2024 में सीट बंटवारे का फॉर्मूला साथ ही दिए कई सुझाव

19 Jun 2023

Biparjoy Cyclone: मोदी सरकार ने उतारी मंत्रियों की फौज उतारकर बचाई लाखों लोगों की जिंदगी

19 Jun 2023

Amit Shah In Punjab: 'भगवंत सीएम हैं या पायलट', बीजेपी नेता अमित शाह बोले- मान का एक ही काम

19 Jun 2023

Maharashtra politics: उद्धव ने बोला बीजेपी पर हमला गोमूत्र में फंसकर रह गया है बीजेपी का हिंदुत्व

19 Jun 2023
विज्ञापन

Maharashtra politics: उद्धव ठाकरे को दो दिन में दो बड़े झटके उद्धव की करीबी अब शिंदे के साथ

19 Jun 2023

Karan Deol Wedding : भांगड़े पर नाचते दिखे Dharmendra Deol । Karan Deol

18 Jun 2023
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट Jiya Shankar का अमर उजाला पर Exclusive इंटरव्यू ।

18 Jun 2023

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के ओटीटी हाउस में प्रवेश से पहले Dr. Bebika Dhurve से बातचीत ।

18 Jun 2023

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी हाउस में प्रवेश करने से पहले Palak Purswani का इंटरव्यू

18 Jun 2023

कर्नाटक में किताबों से हेडगेवार-सावरकर को हटाए जाने पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान

18 Jun 2023

दिल्ली में होगी बारिश, यूपी-बिहार में गर्मी ने किया परेशान, हीटस्ट्रोक से लगभग 100 लोगों की हुई मौत

18 Jun 2023

एमपी-छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने बनाई बड़ी रणनीति; पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के होंगे तूफानी दौरे

18 Jun 2023

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के अंदर 5 भूकंप के झटके

18 Jun 2023

Weather Forecast 18 June 2023 | देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

18 Jun 2023

Cyclone Biparjoy: तूफान आने के बाद गुजरात में अब स्थिति ठीक हो रही प्रशासन लोगों की मदद में जुटा

18 Jun 2023

Wrestlers Protests: 'BJP नेताओं ने दिलाई थी प्रदर्शन की अनुमति साक्षी मलिक ने किया बड़ा खुलासा

18 Jun 2023

Maharashtra politics: शिंदे गुट ने दिया अजित पवार को सरकार में आने का ऑफर महाराष्ट्र में सियासी बवंडर

18 Jun 2023

Maharashtra politics: पहले से एकनाथ शिंदे का सीएम बनना तय था फडणवीस को भी नही पता थी ये बात

18 Jun 2023

Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय तूफान गृहमंत्री अमित शाह की फाइनल रिपोर्ट दौरा कर लिया जायजा

18 Jun 2023

Sanjay Singh Remark on BJP : आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज।

17 Jun 2023

HSSC Recruitment 2023: Haryana में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया ।

17 Jun 2023

Ajit Doval On Partition: अजीत डोभाल ने नेताजी Subhash Chandra Bose Memorial में दी स्पीच ।

17 Jun 2023

Tripura: BJP अध्यक्ष J P Nadda ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां । PM Modi

17 Jun 2023

Pandit Pradeep Mishra के विदाई के दौरान रो पड़े मंत्री Vishwas Kailash Sarang

17 Jun 2023

Opposition Unity Meeting : पहले Jitan Ram Manjhi की पार्टी CM Nitish से हो गई अलग ।

17 Jun 2023

Delhi Ordinance Row: बोले- एलजी-गवर्नर के कार्यालयों को समाप्त कर देना चाहिए । Raghav Chadha

17 Jun 2023

Biparjoy Cyclone Status | Formation Of Cyclone | क्यों अरब सागर में बनने लगे खतरनाक चक्रवाती तूफान ?

17 Jun 2023

Loksabha Election 2024| चुनाव पर शशि थरूर की कांग्रेस को नसीहत

17 Jun 2023

बिपरजॉय से हुए भारी नुकसान के बाद अमित शाह का दौरा अहम

17 Jun 2023
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed