सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Bihar Election Results 2025: BJP-JDU leaders blame Rahul Gandhi for the defeat. Chirag Paswan

Bihar Election Results 2025: राहुल गंधी पर BJP-JDU के नेता ने हार का ठीकरा फोड़ा। Chirag Paswan

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sat, 15 Nov 2025 11:26 AM IST
Bihar Election Results 2025: BJP-JDU leaders blame Rahul Gandhi for the defeat. Chirag Paswan

बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के संकेत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपना हमला तेज कर दिया। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगातार चुनाव हारने को लेकर तंज कसा है। चिराग पासवान समेत NDA के नेताओं के बयान सुनिए।
 

 NDA की बड़ी जीत पर चिराग पासवान ने इसे बिहार की जनता और सुशासन की जीत बताया. लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चिराग की पार्टी लोजपा(आर) ने इस बार विधानसभा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनकी पार्टी 19 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. वहीं उन्होंने नीतीश कुमार को सीएम बनने की बात कही और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला... नतीजों ने राजनीतिक परिदृश्य को एक बार फिर बदल दिया है. एनडीए को मिली बड़ी जीत के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. इसी कड़ी में News18 India से खास बातचीत में एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कई बड़े बयान दिए और इसे बिहार की जनता की जीत बताया.

 

यह जंगलराज की हार, नीतीश ही बनेंगे सीएम चिराग ने कहा कि बिहार में NDA की जीत ने साबित कर दिया कि यह सुशासन की जीत और जंगलराज की हार है. बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और नेतृत्व पर भरोसा जताया है. मैं बिहार की महान जनता को दिल से धन्यवाद देता हूं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका को भी निर्णायक बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी का धन्यवाद…उनके नेतृत्व में बिहार ने स्थिरता का नया अध्याय लिखा है. NDA एकजुट था और जनता ने इसे स्वीकार किया. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे. पीएम का भी जताया आभार इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताते हुए कहा कि गठबंधन के सभी साथियों को धन्यवाद देने के लिए पीएम मोदी का संदेश यह दिखाता है कि NDA एक परिवार की तरह काम करता है. चिराग पासवान ने भावुक होते हुए कहा कि मेरे पिता जहां भी होंगे, आज बहुत खुश होंगे. 20 साल बाद हमारी पार्टी इतनी बड़ी जीत दर्ज कर गठबंधन का मजबूत हिस्सा बनने जा रही है. यह मेरे पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत का सम्मान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने ही इस जीत को संभव बनाया. बिहार के लोग संस्कारी हैं चिराग पासवान ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला. खासकर राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का आना महागठबंधन को नुकसान कर गया. बिहार के लोग संस्कारी हैं और शब्दों की मर्यादा को पसंद करते हैं. राहुल जी ने जिस तरह पीएम मोदी की मां को लेकर गलत बातें कही, यहां की जनता ने उसे पसंद नहीं किया. यहां तक कहा गया कि वोट के लिए प्रधानमंत्री नाच भी लेंगे ऐसी बातें बिहार की संस्कृति के खिलाफ हैं. एनडीए की इस जीत ने बिहार की राजनीति को नई दिशा दे दी है और चिराग पासवान के तीखे लेकिन आत्मविश्वास भरे बयान चुनावी माहौल के बाद नई राजनीतिक गर्माहट पैदा कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast 14 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

15 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में NDA की जीत पर विजय सिन्हा ने साधा विरोधियों पर निशाना!

15 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA की जीत पर पप्पू यादव ने लगाई सवालों की झड़ी

15 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: NDA की प्रचंड जीत के बाद PM मोदी ने बताई वो बातें जिससे मिली जीत

15 Nov 2025

Srinagar Blast: नौगाम पुलिस थाने के अंदर भीषण धमाका, दो की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

15 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत पर क्या बोले दिग्गज नेता!

15 Nov 2025

Bihar Election: बिहार में भाजपा की शानदार जीत और अंता में हार पर क्या बोले मदन राठौड़?

14 Nov 2025
विज्ञापन

MP News: डिंडौरी जिले के दो ग्रामों में शिक्षा व्यवस्था की हालत खस्ता, सरकार पर उठे सवाल

14 Nov 2025

Bihar Election 2025 के Result पर CM Mohan ने खोला भाजपा की जीत का राज

14 Nov 2025

Delhi Car Blast पर भड़के बागेश्वर महाराज बोले जो राम का नहीं वो लाहौर चला जाए

14 Nov 2025

Ujjain Mahakal: महाकाल के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तों ने किए दर्शन

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत पर क्या बोले सीएम नीतीश कुमार?

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार में क्यों हुई कांग्रेस की शर्मनाक हार? देखिए सटीक विश्लेषण

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में भाजपा-जदयू से बेहतर चिराग पासवान की पार्टी का स्ट्राइक रेट!

14 Nov 2025

Bihar Election 2025: Maithili Thakur की Alinagar में जीत पक्की? रुझानों में मिल रही जीत पर कही ये बात

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: डिप्टी सीएम बनने का था सपना, मुकेश सहनी की VIP का खाता भी नहीं खुला

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार !

14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025: CM पद को लेकर JDU ने किया ट्वीट, नीतीश कुमार पर BJP क्यों चुप ?

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: खेसारी लाल यादव से ज्योति सिंह तक सब का सूपड़ा साफ

14 Nov 2025

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें अपने राज्य का हाल।

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: कांग्रेस ने फिर लगाया EVM पर आरोप! क्या बोले गहलोत

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025 Live: नीतीश कुमार कैसे पड़ गए सब पर भारी?

14 Nov 2025

Delhi Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट पर बड़ा एक्शन, पुलवामा में आतंकी Umar का घर ब्लास्ट | Lal Qila |

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025 Live: खेसारी लाल यादव को बड़ा झटका! छोटी कुमारी आगे

14 Nov 2025

Bihar Election Result Update: तेजप्रताप,खेसारी और अनंत तक एक वीडियो में सबका हिसाब किताब

14 Nov 2025

Bihar Election 2025: रूझानों में महागठबंधन ने चौंकाया, 91-91 पर हुई थी कांटे की टक्कर।

14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025: VIP सीटों पर सबकी नजर,तेजस्वी,तेज प्रताप, मैथिली, सम्राट चौधरी।

14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025: मोकामा सीट से अनंत सिंह के लिए खुशखबरी, RJD की वीणा देवी से आगे।

14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025: पहली रूझान में NDA ने बढ़त बना ली है लेकिन PK की जनसुराज ने चौंकाया।

14 Nov 2025

Bihar Election Results: तेजस्वी से लेकर सम्राट चौधरी तक VIP सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर।

14 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed