Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bomb Threat in Delhi: Babbar Khalsa threatens to blow up Delhi; agencies on alert.
{"_id":"6a7f90b869ae5cdab8055143","slug":"bomb-threat-in-delhi-babbar-khalsa-threatens-to-blow-up-delhi-agencies-on-alert-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat in Delhi: बब्बर खालसा ने दी दिल्ली को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां हुईं अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bomb Threat in Delhi: बब्बर खालसा ने दी दिल्ली को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां हुईं अलर्ट
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Sat, 15 Aug 2026 03:33 AM IST
Link Copied
दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को बम धमकी से जुड़ा एक ईमेल मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मिले इस धमकी भरे ईमेल में दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा दिल्ली मेट्रो, लाल किला, आईजीआई एयरपोर्ट और अंबाला जाने वाली ट्रेनों समेत कई स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई। ईमेल में एक प्रतिबंधित संगठन का नाम भी लिखा गया था।
धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई और हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टीम को परिसर में तैनात कर जांच शुरू की गई। दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ईमेल में अलग-अलग स्थानों पर विस्फोट की धमकी का उल्लेख किया गया था। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिकारियों के मुताबिक, प्रशासन की ओर से इसे अफवाह बताया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की सत्यता और इसके स्रोत की जांच कर रही हैं।
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सामने आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है। पूरे मामले में पुलिस की जांच और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
गृह मंत्री अमित शाह और अदालतों को लेकर भी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। वहीं पंजाब के जंडियाला गुरु समेत कई अन्य जगहों का भी जिक्र किया गया है। धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। ई-मेल और इसे भेजने वाले की पहचान की जारी है। 15 अगस्त के मौके पर पांच और जगहों को बम की धमकी भेजी गई है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट के साथ ही जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत ऑफिस, डीएम दफ्तर, टर्मिनल 3 आईजीआई, एसडीएम दफ्तर दिल्ली कैंट भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।