Hindi News
›
Video
›
India News
›
'Cockroach Janta Party' Protest at Jantar Mantar: Abhijit Deepke Makes a New Announcement! | Sonam Wangchuk
{"_id":"6a364036a444e4fd6f0f80ed","slug":"cockroach-janta-party-protest-at-jantar-mantar-abhijit-deepke-makes-a-new-announcement-sonam-wangchuk-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Cockroach Janta Party Protest on Jantar Mantar : अभिजीत दीपके ने कर दिया नया एलान! | Sonam Wangchuk","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cockroach Janta Party Protest on Jantar Mantar : अभिजीत दीपके ने कर दिया नया एलान! | Sonam Wangchuk
Video Desk Amar Ujala Published by: Anjali Updated Sat, 20 Jun 2026 12:54 PM IST
सोशल मीडिया से उभरी कॉकरोच जनता पार्टी लगातार युवाओं के मुद्दों को लेकर मुखर हो रही है... नीट पेपर लीक से लेकर बेरोजगारी तक के मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ पार्टी सड़कों पर है.. और लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है... इसी बीच अब एक बार फिर दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोचों का जुटना शुरू हो गया है... लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस बार अभिजीत दीपके ने समर्थकों से थाली और चम्मच लाने की अपील की है... इसके लिए अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है और कहा है कि जो भी समर्थक प्रदर्शन में पहुंचे.... अपने साथ थाली चम्मच लेकर पहुंचे... साथ ही ये भी कहते हैं कि बाकी तो आप समझ ही गए होंगे...
आपको बता दें कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी यानि कि CJP के समर्थक शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं... इसके लिए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को समर्थकों से थाली और चम्मच लाने की अपील की है... इसके साथ ही दीपके ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई बर्तन बजाने की अपील की याद दिलाई...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।