Hindi News
›
Video
›
India News
›
Gehlot-Pilot boarded the same plane again after a year, Rahul Gandhi is trying to bring them together
{"_id":"63971fab87b5e91c59238b58","slug":"gehlot-pilot-boarded-the-same-plane-again-after-a-year-rahul-gandhi-is-trying-to-bring-them-together","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद फिर एक ही विमान में सवार हुए गहलोत-पायलट, राहुल गांधी कर रहे साथ लाने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक साल बाद फिर एक ही विमान में सवार हुए गहलोत-पायलट, राहुल गांधी कर रहे साथ लाने की कोशिश
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Mon, 12 Dec 2022 07:39 PM IST
Link Copied
राजस्थान में चल रही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ सफर कर एक ही प्लेन से शिमला पहुंचे। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में अशोक गहलोत और सचिन पायलट का एक ही चार्टर में पहुंचना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि, क्या दोनों के बीच चली आ रही तकरार अब खत्म हो गई हैं? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच चली सियासी तकरार के बीच तकरीबन एक साल के बाद ऐसा मौका आया है जब सीएम गहलोत और पायलट ने एक साथ उड़ान भरी हो। दरअसल, गहलोत और पायलट बूंदी से एक ही हेलिकॉप्टर में बैठ कर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद एक चाटर्ड प्लेन से वो दिल्ली गए और वहां से वो शिमला पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।