{"_id":"5ab117cc4f1c1bb1758b6688","slug":"harjit-masih-sushma-over-indian-killed-in-iraq","type":"video","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने कहा, सरकार ने किया गुमराह, आईएस ने पहले ही मार दिए 39 भारतीय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस शख्स ने कहा, सरकार ने किया गुमराह, आईएस ने पहले ही मार दिए 39 भारतीय
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 08:55 PM IST
Link Copied
इराक में 39 भारतीयों के साथ अगवा किए जाने के बाद जून 2014 में आईएस के चंगुल से भागने में कामयाब रहने वाले इकलौते व्यक्ति हरजीत मसीह ने कहा कि वो पिछले तीन साल से कह रहे थे कि दूसरे सभी लोग मारे जा चुके हैं। अपनी बात को एक फिर से दोहराते हुए मसीह ने कहा कि वो पिछले तीन सालों से कह रहे हैं कि आईएस के आतंकियों ने सभी 39 भारतीयों की हत्या कर दी है। वहीं दूसरी तरफ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हरजीत की बातों को झूठ करार देते हुए अपने पहले बयान को राज्यसभा में दोहराया और फिर ये कहा कि आज उनके पास सुबूत हैं और वो बेहद भरे मन के साथ 3 साल बाद 39 अगवा भारतीयों के इराक में मारे जाने की खबर की पुष्टि करती हैं। इससे पहले कि दोनों के हालिया बयान आपको सुनाए, आपको बताते हैं कि नौकरी की तलाश में इराक गए 39 भारतीय साल 2014 से लापता थे। इनमें से कई पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर के रहने वाले थे। वहीं हरजीत मसीह वो शख्स है जो उस वक्त जख्मी हालत में आईएस के चंगुल से निकलकर भारत लौटने में सफल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।