Hindi News
›
Video
›
India News
›
Kangana Ranaut got angry over Sanjay Dutt-Nora Fatehi's song, Armaan Malik also gave a piece of his mind | Sar
{"_id":"69b93af1c2408af58000292d","slug":"kangana-ranaut-got-angry-over-sanjay-dutt-nora-fatehi-s-song-armaan-malik-also-gave-a-piece-of-his-mind-sar-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt-Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं Kangana Ranaut, Armaan Malik ने भी सुनाया | Sarke Chunar","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjay Dutt-Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं Kangana Ranaut, Armaan Malik ने भी सुनाया | Sarke Chunar
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Shruti Updated Tue, 17 Mar 2026 04:58 PM IST
Link Copied
नोरा फतेही अपने शानदार डांस और आइटम सॉन्ग्स के लिए बहुत मशहूर हैं। उनकी फिल्मों के गाने अक्सर खूब वायरल होते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके डांस और गानों पर विवाद भी हो जाता है। इस बार फिल्म 'केडी द डेविल' के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर नोरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस गाने को लेकर अब एक वकील ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे बैन करने की मांग की है।
साथ ही बीजेपी सांसद और मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत जमकर भड़की हैं... अभिनेत्री नोरा फतेही के गाने पर हुए विवाद पर कंगना रनौत ने कहा, 'बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडे और ध्यान खींचने के चक्कर में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश इसकी निंदा और आलोचना कर रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है... ऐसी अश्लीलता और अभद्रता के प्रदर्शन पर और भी सख्ती बरतने की जरूरत है. मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कड़ी लगाम लगानी होगी...'. साथ ही अरमान मलिक ने भी एक्स पर लिखकर इसकी कड़ी आलोचना की, इस पूरे विवाद के बाद नोरा फतेही को कड़ी निंदा का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।