Hindi News
›
Video
›
India News
›
Mamata Banerjee lashed out at the central government over the Odisha train accident
{"_id":"647b11fa9cceabe8750c0734","slug":"mamata-banerjee-lashed-out-at-the-central-government-over-the-odisha-train-accident-2023-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओडिशा रेल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर भड़की ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा रेल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर भड़की ममता बनर्जी
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 03 Jun 2023 03:42 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ओडिशा रेल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा है। ऐसा ही हादसा 1981 में भी हुआ था। इस ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस नहीं था, अगर वह होता तो यह हादसा नहीं होता। हमारे राज्य के जिन लोगों की इस हादसे में मृत्यु हो गई उनके परिजनों को हम 5-5 लाख रुपए देंगे। हम राहत और बचाव कार्य में राज्य सरकार और रेलवे का पूरा सहयोग करेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार ने बालासोर रेल दुर्घटना में मरने वाले राज्य के लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 1 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये की घोषणा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।