Hindi News
›
Video
›
India News
›
Pappu Yadav Arrested: Whose name did Pappu Yadav take from the hospital? He said, "A conspiracy is being hatch
{"_id":"698734659dc71f36020d6eac","slug":"pappu-yadav-arrested-whose-name-did-pappu-yadav-take-from-the-hospital-he-said-a-conspiracy-is-being-hatch-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pappu Yadav Arrested : अस्पताल से पप्पू यादव ने किसका लिया नाम? बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pappu Yadav Arrested : अस्पताल से पप्पू यादव ने किसका लिया नाम? बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है
Video Desk Amar Ujala Published by: अंजलि सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 06:17 PM IST
Link Copied
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.. गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव के चोट लग गई जिसके चलते उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.. जहां उनका इलाज चल रहा है.. हालांकि गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव का एक बयान सामने आया है.. अपने बयान में उन्होंने हत्या की साजिश का आरोप लगाया.. हालांकि सवाल ये है कि पप्पू यादव की हत्या की साजिश कौन रच रहा है.. पप्पू यादव ने किस पर हत्या का शक जताया है... इस खबर में हम आपको बताएंगे..
दरअसल पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को बिहार पुलिस जेल भेजने की तैयारी में है। फिलहाल पप्पू यादव का पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तारी के वक्त लगी चोट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि सिर में चोट और धड़कन बढ़ने से तकलीफ हो रही है। तो वहीं सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। मुझे नहीं पता ये लोग मेरे साथ क्या करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि आधी रात को मुझे जबरन गिरफ्तार किया गया है। सिविल ड्रेस में इंस्पेक्टर आया। मुझे ये तक नहीं बताया गया कि मुझे किस मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है। ये सब साजिश है। मेरी हत्या हो सकती है। जबकि दूसरी तरफ पटना पुलिस पप्पू यादव को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा..
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।