Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi's MCG Visit: 16th season of Big Bash League to kick off from India; support also received for 2036 Oly
{"_id":"6a5095eb2fd109187f0c6e20","slug":"pm-modi-s-mcg-visit-16th-season-of-big-bash-league-to-kick-off-from-india-support-also-received-for-2036-oly-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi MCG Visit: भारत से शुरू होगा बिग बैश लीग का 16वां सीजन, 2036 ओलंपिक पर भी मिला समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi MCG Visit: भारत से शुरू होगा बिग बैश लीग का 16वां सीजन, 2036 ओलंपिक पर भी मिला समर्थन
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Fri, 10 Jul 2026 12:19 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) से खेल जगत के लिए ऐतिहासिक घोषणा हुई। प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एलान किया कि बिग बैश लीग (BBL) का 16वां सीजन पहली बार भारत से शुरू होगा। 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। यह भारत में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का पहला आधिकारिक मैच होगा।
इस मौके पर दोनों देशों ने खेल सहयोग को नई ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता भी जताई। एंथनी अल्बानीज ने भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी का समर्थन दोहराया और कहा कि आने वाला दशक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल साझेदारी के लिए बेहद अहम होगा। दोनों नेताओं ने एमसीजी के शेन वॉर्न स्टैंड का दौरा किया, जहां ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ और लीसा स्थालेकर भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।