{"_id":"6301fcd2b2db2f0dac0ca9c0","slug":"rain-and-floods-wreak-havoc-41-people-died-in-6-states","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, 6 राज्यों में 41 लोगों की हुईं मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, 6 राज्यों में 41 लोगों की हुईं मौतें
वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Published by: विभा पांडेय Updated Sun, 21 Aug 2022 03:08 PM IST
Link Copied
मौसम ने एकबार फिर देशभर में अपना मिजाज बदलकर अपना रौद्र रूप दिखा रहा है है...पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है...कहीं लोग मर रहे हैं तो कहीं घर और सड़कें बह जा रही हैं..देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने भी कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताया है।हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और उत्तर प्रदेश में 24 घंटे से हो रही भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने के कारण 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं, उत्तराखंड में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 13 लापता हैं। झारखंड में बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग नदियों की तेज धाराओं में बह गए। वहीं उत्तर प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में यह आंकड़ा 2 और ओडिशा में 6 पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।