Hindi News
›
Video
›
India News
›
Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam's brother cried while hugging Raja's mother
{"_id":"684956e779fe61d8c501799a","slug":"raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-s-brother-cried-while-hugging-raja-s-mother-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की मां से लिपटकर रोया सोनम का भाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की मां से लिपटकर रोया सोनम का भाई
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Wed, 11 Jun 2025 03:43 PM IST
राजा हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है। सोनम रघुवंशी को हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दोनों परिवार सदमें में हैं। बुधवार को गाजीपुर से इंदौर लौटने के बाद सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद राजा के केट रोड स्थित निवास पर मिलने पहुंचा। उसने सोनम की मां के पैर छुए और रोने लगा। आपको बता दें कि इंदौर में बुधवार को भावुक कर देने वाला दृश्य दिखा, जब सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद अचानक उसके जीजा राजा के घर पहुंच गया। घर में घुसने से पहले ही उसकी आंखों में आंसू थे। घर में दाखिल होते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा। राजा की मां भी उसे देखकर रोने लगी। उसने पहले तो राजा की मां के पैर छुए और माफी मांगी।
उसने सोनम की हरकत पर रोते-रोते माफी मांगी। उसने यहां तक कहा कि सोनम को फांसी होना चाहिए। राजा की मां भी रो रही थी। उसने रोते हुए कहा आखिरी दम तक एहसास नहीं हुआ कि वो ऐसा करेगी। वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। उसके मन में कुछ था तो बता देती भैया। ऐसा मालूम होता तो हम शादी क्यों करते। राजा की मां ने कहा- बहुत बड़ी गलती हो गई। मैंने उसे बेटी जैसा समझा था, उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।इस पर सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि मम्मी मैं खुद जाऊंगा उसकी पेशी करने, सब चीजें मैं खुद करूंगा आपको कुछ नहीं करना है, मैं सजा दिलवाऊंगा।
इस दौरान सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया को बताया कि मैंने माफी मांग ली है। इस परिवार ने एक बेटे को खोया है। राजा मेरा प्रिय था। आज से इस परिवार की सारी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। सोनम दोषी है तो फांसी पर चढ़ाया जाए। गोविंद ने बताया कि गाजीपुर से जब सोनम का फोन आया तो वह फूट फूटकर रो रही थी और घबराई हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।