Hindi News
›
Video
›
India News
›
There will be a break of 9 days in Bharat Jodo Yatra on reaching Delhi, Jairam Ramesh told the strategy
{"_id":"63a1872a55f79d748d09682d","slug":"there-will-be-a-break-of-9-days-in-bharat-jodo-yatra-on-reaching-delhi-jairam-ramesh-told-the-strategy","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का होगा ब्रेक, जयराम रमेश ने बताई रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का होगा ब्रेक, जयराम रमेश ने बताई रणनीति
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Tue, 20 Dec 2022 03:28 PM IST
Link Copied
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को अंतिम दिन है। इसके बाद 21 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हरियाणा में हो जाएंगी। हरियाणा से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद यात्रा में नौ दिन का ब्रेक होगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा नए साल के बाद 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। यात्रा के ब्रेक लेने की वजह बताते हुए जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में कहा- "भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। इस ब्रेक में कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार से मिल पाएंगे और उनके साथ समय बिता पाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।