Hindi News
›
Video
›
India News
›
Tourist family attacked in Nashik: Chased for 30 km after an incident of molestation—what is the full story?
{"_id":"6a5613c81f59beb39405a37f","slug":"tourist-family-attacked-in-nashik-chased-for-30-km-after-an-incident-of-molestation-what-is-the-full-story-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nashik tourist family attacked: नासिक में छेड़छाड़ के बाद 30KM तक किया पीछा, क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nashik tourist family attacked: नासिक में छेड़छाड़ के बाद 30KM तक किया पीछा, क्या है पूरा मामला?
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Tue, 14 Jul 2026 04:17 PM IST
क्या महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल अब पर्यटकों के लिए सुरक्षित नहीं रहे? क्या महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हो सकता है? नासिक के इगतपुरी स्थित भवली बांध से सामने आया मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि पहले महिला से छेड़छाड़ हुई, फिर विरोध करने पर परिवार की कार पर हमला किया गया और करीब 30 किलोमीटर तक पीछा कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित भवली बांध पर पिकनिक मनाने गए एक परिवार पर कथित तौर पर स्थानीय युवकों ने हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि उनकी महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले विवाद हुआ और फिर आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए 25 से 30 किलोमीटर तक उनका पीछा किया।
परिवार के मुताबिक, 12 जुलाई को वे भवली बांध और झरने वाले पर्यटन स्थल पर घूमने पहुंचे थे। लौटते समय 20 से 25 वर्ष के दो युवकों ने परिवार की एक महिला पर कथित तौर पर फब्तियां कसीं, सीटी बजाई और अभद्र व्यवहार किया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके पति और देवर भी सामने आए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कुछ ही देर में आसपास के इलाके से 8 से 10 लोग वहां पहुंच गए। परिवार का आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज की और माहौल तनावपूर्ण बना दिया। स्थिति बिगड़ती देख परिवार वहां से निकल गया, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि थोड़ी दूर जाने के बाद दूसरी कार में सवार हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया। लोहे की रॉड और डंडों से कार पर हमला किया गया, शीशे तोड़ दिए गए और गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। परिवार का कहना है कि हमलावर लगातार 25 से 30 किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे। जहां भी ट्रैफिक, टोल प्लाजा या सड़क निर्माण के कारण गाड़ी धीमी हुई, वहां हमला करने की कोशिश की गई। घटना के वक्त कार में बच्चे भी मौजूद थे, जो अब तक सदमे में हैं।
परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हमले के दौरान पीड़िता के पति के गले से सोने की चेन छीन ली गई, जबकि परिवार की एक सदस्य का मोबाइल फोन भी गायब हो गया। पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है।
पीड़िता की शिकायत पर इगतपुरी पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की। वीडियो फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर अब तक नौ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। नासिक ग्रामीण पुलिस के अनुसार, जांच में उन लोगों को भी आरोपी बनाया गया है जिन्होंने आरोपियों को पनाह दी या वारदात में उनका साथ दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज है।
उधर, भाजपा विधायक देवयानी फरांडे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
भवली बांध की यह घटना सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। अब जांच जारी है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। देखना होगा कि इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कितनी जल्दी और कितनी सख्त कार्रवाई होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।