Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Monsoon Alert: Rain update amidst scorching heat—find out when the weather will change.
{"_id":"6a3a074ca963ef2d6b030b6b","slug":"up-monsoon-alert-rain-update-amidst-scorching-heat-find-out-when-the-weather-will-change-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Monsoon Alert: भीषण गर्मी के बीच बारिश का अपडेट, जानिए कब बदलेगा मौसम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Monsoon Alert: भीषण गर्मी के बीच बारिश का अपडेट, जानिए कब बदलेगा मौसम
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Tue, 23 Jun 2026 09:40 AM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई दिनों से बिहार सीमा के पास रुका मानसून अब दोबारा सक्रिय हो गया है और 23 जून से उत्तर प्रदेश में इसकी एंट्री की संभावना बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
हालांकि राहत के साथ चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई जिलों में लू और उमस का येलो अलर्ट बरकरार रखा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआती बारिश के बावजूद कुछ इलाकों में गर्मी का असर तुरंत खत्म नहीं होगा। लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।