Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Rain Alert: Heavy rain alert for UP; 14 dead, schools closed in several districts
{"_id":"6a5062ddcea3f5f9e006c2f5","slug":"up-rain-alert-heavy-rain-alert-for-up-14-dead-schools-closed-in-several-districts-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Rain Alert: यूपी भारी बारिश का अलर्ट, 14 की मौत, कई जिलों में स्कूल बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Rain Alert: यूपी भारी बारिश का अलर्ट, 14 की मौत, कई जिलों में स्कूल बंद
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Fri, 10 Jul 2026 08:41 AM IST
उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। 9 जुलाई की भारी बारिश के बाद 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने, दीवार ढहने और जलभराव जैसी घटनाओं में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर और कासगंज समेत कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा। लोगों को जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।