Hindi News
›
Video
›
India News
›
War of words intensifies ahead of Karnataka elections, Kumaraswamy calls Amit Shah a 'political chameleon'
{"_id":"63b2d4882141a90bb77b37a7","slug":"war-of-words-intensifies-ahead-of-karnataka-elections-kumaraswamy-calls-amit-shah-a-political-chameleon","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज, कुमारस्वामी ने अमित शाह को बोला 'राजनीतिक गिरगिट'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज, कुमारस्वामी ने अमित शाह को बोला 'राजनीतिक गिरगिट'
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: विभा पांडेय Updated Mon, 02 Jan 2023 06:29 PM IST
Link Copied
कर्नाटक चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। जनता दल एस के नेता व कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने शाह की तुलना जर्मनी में नाजीवाद के प्रचारक जोसेफ गोएबल्स से की। इसे लेकर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कुमारस्वामी पर पलटवार किया है। पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने अमित शाह को नाजी प्रचारक जोसेफ (Joseph Goebbels) का नया अवतार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शाह केंद्र की मौजूदा सरकार को बीते आठ सालों के कार्यकाल के दौरान देश को विध्वंस के रास्ते पर ले गए। जेडीएस (JDS) के नेता कुमारस्वामी ने शनिवार को कई ट्वीट्स कर अमित शाह पर आरोप लगाए। शाह गत दिवस दो दिनी कर्नाटक दौरे पर थे। इसी दौरान पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने बदजुबानी करते हुए उन्हें 'राजनीतिक गिरगिट' तक कह डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।