ये हैं इस वक्त की 5 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
तेल की कीमतों पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का भारत बंद, बिहार में हंगामा-आगजनी तो मंगलुरु में फेंके गए पत्थर
तेल पर सियासी ‘खेल’
2.
पेट्रोल-डीजल का नहीं थम रहा दाम, पेट्रोल के रेट में 23 पैसे तो डीजल में 22 पैसे का इजाफा, अकेले मुंबई में 88 रुपये के पार पहुंची तेल की कीमत
नहीं थम रहा तेल का दाम
3.
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मणिपुर समेत पूर्वोत्तर में अफस्पा को हटाने की तैयारी में केंद्र सरकार, कोर्ट ने CBI को दिए हैं मणिपुर में कथित हत्याओं के मामलों की जांच के आदेश
पूर्वोत्तर से हटेगा AFSPA!
4.
शिकागो में आयोजित विश्व हिंदू सम्मेलन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बयान, कहा, हिंदू शब्द को 'अछूत' बनाने की हो रही कोशिश
‘हिंदू शब्द को 'अछूत' बनाने की हो रही कोशिश’
5.
दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.8 की तीव्रता, हरियाणा का झज्जर था केन्द्र
दिल्ली-NCR में धरती डोली