Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Congress MLA opened front against CM Gehlot, Jairam Ramesh also gave a big statement
{"_id":"6381e779007021741b09a2a2","slug":"congress-mla-opened-front-against-cm-gehlot-jairam-ramesh-also-gave-a-big-statement","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक ने सीएम गहलोत के खिलाफ खोला मोर्चा, जयराम रमेश ने भी दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक ने सीएम गहलोत के खिलाफ खोला मोर्चा, जयराम रमेश ने भी दिया बड़ा बयान
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 26 Nov 2022 03:46 PM IST
Link Copied
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले ही प्रदेश की सियासत में उबाल देखने को मिल रहा है। सीेएम गहलोत और सचिन पायलट गुट एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने पायलट पर जो टिप्पणी की, उससे कांग्रेस भी चकित हो गई है। इस बीच, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नसीहत देते हुए मोर्चा खोल दिया है। हरीश चौधरी ने सीएम गहलोत के पायलट को गद्दार वाले बयान पर अपनी बात रख रखते हुए तीखा बयान दिया। चौधरी ने कहा कि सीएम साहब को शब्दों की गरिमा रखनी चाहिए। ऐसे बयान से पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच क्या संदेश जाएगा। जब अगले साल चुनाव होना है, ऐसे में इस तरह की बयानबाजी से कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होगा। वहीं, जयराम रमेश ने कहा है कि हमें जितनी जरूरत अशोक गहलोत की है, उतनी ही सचिन पायलट की भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।