Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
These 4 big challenges will be faced by Rahul Gandhi before Bharat Jodo Yatra reaches Rajasthan
{"_id":"6381f4f832750c378f7cee7f","slug":"these-4-big-challenges-will-be-faced-by-rahul-gandhi-before-bharat-jodo-yatra-reaches-rajasthan","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले राहुल गांधी के सामने होगी ये 4 बड़ी चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले राहुल गांधी के सामने होगी ये 4 बड़ी चुनौतियां
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 26 Nov 2022 04:44 PM IST
Link Copied
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर सकती है। भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी सबसे पहले झालावाड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। लेकिन उससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच बयानबाजी बढ़ गई है तो वहीं गुर्जर नेता विजय बैंसला ने भी इस यात्रा के विरोध में कई बयान दिए है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी झालावाड़ से कोटा, बूंदी, दौसा, सवाई माधोपुर जिलों से होते हुए अलवर तक पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा को कैसे कामयाब बनाएगी और उसके सामने कई बड़ी प्रमुख चुनौतियां है। जानकारी के मुताबिक, इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल राजस्थान जाएंगे। 29 नवंबर को वह जयपुर पहुंचेंगे। सीएम गहलोत और सचिन पायलट के विवाद के बीच केसी वेणुगोपाल का राजस्थान दौरा चर्चा में आ गया है। कहा जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा की जायजा लेने के साथ-साथ वेणुगोपाल गहलोत-पायलट विवाद पर भी नेताओं से बात कर सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बीच हो रहे इस विवाद से पार्टी आलाकमान नाखुश है। ऐसे में आज हम आपको बताते है, भारत जोड़ो यात्रा के सामने राजस्थान के सामने कौन सी चार बड़ी चुनौतियां हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।