Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Manikarnika became Queen after marrying Raja Gangadhar Rao, the wedding venue is being decorated for the wedding anniversary
{"_id":"68279e9c6302a0de500e9442","slug":"video-manikarnika-became-queen-after-marrying-raja-gangadhar-rao-the-wedding-venue-is-being-decorated-for-the-wedding-anniversary-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजा गंगाधर राव से विवाह कर मणिकर्णिका बनी थी महारानी, विवाहस्थल देखने और अन्य जानकारी के लिए देखें वीडियो","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
राजा गंगाधर राव से विवाह कर मणिकर्णिका बनी थी महारानी, विवाहस्थल देखने और अन्य जानकारी के लिए देखें वीडियो
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:52 AM IST
झांसी के गौरवशाली इतिहास में 19 मई 1842 की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन काशी की बेटी मणिकर्णिका उर्फ मनु का विवाह झांसी के राजा गंगाधार राव के साथ हुआ था। महाराष्ट्रीय परंपरा अनुसार शादी के बाद मनु को नया नाम लक्ष्मीबाई दिया गया था। कालांतर में यही नाम पूरी दुनिया में नारी अस्मिता का प्रतीक बनकर उभरा।
इस बार 19 मई को रानी की शादी की 183वीं सालगिरह मनाने की तैयारी तेजी से जारी है। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से प्राचीन गणेश मंदिर में संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। तय हुआ कि शादी की सालगिरह पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गणेश मंदिर में शादी की प्रतीकात्मक रस्में होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।