जापान के मासाजो नोनाका को दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष घोषित किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मंगलवार को एक विशेष समारोह में मासाजो को सम्मानित किया। मासाजो नोनाका का जन्म 25 जुलाई 1905 को जापान के अशहोरो में हुआ। इस वक्त मासाजो की उम्र 112 साल 259 दिन है। मासाजो नोनाका अपनी जवानी के दिनों में बतौर किसान काम किया करते थे फिलहाल वो अपने गृहनगर जापान के अशहोरो में हॉट स्प्रिंग रिसॉर्ट चला रहे हैं। 112 साल के मासाजो नोनाका को स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक बेहद पसंद है।