फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amazon founder and CEO Jeff Bezos goes to see Wimbledon final with Girlfriend lauren sanchez

प्रेमिका से रिश्ता कबूलने के बाद पहली बार साथ दिखे जेफ बेजोस, विंबलडन का फाइनल देखने आए थे

Tue, 16 Jul 2019 07:01 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Jul 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Amazon founder and CEO Jeff Bezos goes to see Wimbledon final with Girlfriend lauren sanchez
जेफ बेजोस अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के अमीर शख्सियतों में शुमार व अमेजन कंपनी के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ विंबलडन टेनिस का पुरुषों का सिंगल्स फाइनल मुकाबले में दिखे। पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सांचेज के साथ अपने रिश्ते के एलान के बाद बेजोस पहली बार उनके साथ सार्वजनिक रूप से दिखे। वे रॉयल फैमिली के सदस्यों के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। 

विज्ञापन

कौन हैं बेजोस की प्रेमिका सांचेज

लॉरेन सांचेज हॉलीवुड टैलंट एजेंट पैट्रिक वाइटसेल की पत्नी हैं। लॉरेन टीवी प्रजेंटर के साथ हेलिकॉप्टर पायलट भी हैं। सांचेज ने 14 साल पहले पैट्रिक वाइटसेल से शादी की थी। वाइटसेल हॉलीवुड टैलंट एजेंसी डब्ल्यूएमई के सीईओ हैं। पैट्रिक वाइटसेल जेफ बेजोस के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। सांचेज का अपने पति से रिश्ता खत्म हो चुका है। 

विज्ञापन


नेशनल इंक्वायर्र के मुताबिक जेफ बेजोस ने लॉरेज सांचेज को अपने प्यार का इजहार करते हुए एक एसएमएस किया था। बेजोस दो साल पहले वाइटसेल के जरिए ही सांचेज से मिले थे। इसके बाद बेजोस और सांचेज की नजदीकियां बढ़ती गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सांचेज ने हॉलीवुड की द लॉन्ग यार्ड, द डे आफ्टर टूमॉरो, फाइट क्लब में भूमिकाएं निभाई है। पैट्रिक वाइटसेल से उनकी शादी 2005 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पिछले साल सितंबर में जेफ और सांचेज को मिआमी में साथ देखा गया था। बेजोस और मैकेंजी का तलाक तय होने के अगले ही दिन लॉरेन सांचेज ने भी तलाक की अर्जी लगा दी थी। 

जेफ बेजॉस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस

गौरतलब है कि बेजोस ने सांचेज से रिश्ते का एलान इस साल जनवरी में किया था। इससे पहले बेजोस ने मैकेंजी से तलाक लेने की घोषणा कर दी थी। दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो चुका है। दोनों के बीच 38 सौ करोड़ डॉलर यानी करीब 2,60,110 करोड़ रुपये में तलाक समझौता हुआ। इसके तहत अमेजन के 1.97 करोड़ शेयर मैकेंजी को मिलेंगे। इसके जरिए मैकेंजी न केवल कंपनी में चार प्रतिशत की हिस्सेदार होंगी, बल्कि 2.62 लाख की संपत्ति उन्हें दुनिया का 22वां सबसे अमीर व्यक्ति भी बना देगी। हालांकि वे अपनी आधी संपत्ति दान करने की घोषणा भी कर चुकी हैं। 

25 साल पहले की थी शादी, अगले ही साल बनाई अमेजन

बेजोस और मैकेंजी का विवाह 1993 में हुआ था, उन्हें चार बच्चे हुए। जेफ ने 1994 में सिएटल में अपने गैराज में अमेजन की स्थापना की थी। तब इसे उन्होंने कैडबरा नाम दिया, लेकिन बाद में दक्षिण अमेरिकी नदी अमेजन पर इसका नामकरण किया। इसे उन्होंने ऑनलाइन बुक स्टोर के रूप में शुरू किया और फिर अन्य उत्पाद बेचते हुए आगे बढ़े, इसे विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी बनाया, खुद भी सबसे अमीर व्यक्ति बने। 

टेनिस के बड़े शौकीन हैं बेजोस

बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस टेनिस के बहुत बड़े फैन हैं। 2001 में उन्होंने पेट सेंप्रास के साथ पार्टनरशिप में एक चैरिटी मैच भी खेला था। उस मैच में उनका मुकाबला बिल गेट्स और आंद्रे आगासी की जोड़ी से हुआ था। 



जेफ की संपत्ति आधी होने के बाद बिल गेट्स फिर से 92.5 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। जेफ ने अक्टूबर 2017 में उनसे दुनिया के सबसे अमीर इंसान होने का ताज छिना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed