फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   declassified us files reveal mysterious black triangular objects over military bases at 1800 mph

अमेरिका के आसमान में उड़न तश्तरी?: सैन्य ठिकाने के ऊपर रहस्यमयी त्रिकोणीय वस्तु, बेहिसाब रफ्तार; क्या है सच?

Sat, 24 Oct 2026 04:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Oct 2026 04:16 PM IST
सार

अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों में सैन्य ठिकानों के ऊपर रहस्यमयी काली त्रिकोणीय वस्तुएं दिखने का खुलासा हुआ है। चश्मदीदों ने एक वस्तु की रफ्तार 1,800 मील प्रति घंटे बताई। न आवाज, न धुआं, तो आखिर ये वस्तुएं कहां से आई थीं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
declassified us files reveal mysterious black triangular objects over military bases at 1800 mph
अमेरिकी सैन्य ठिकानों के ऊपर रहस्यमयी काली वस्तुएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/व्हाइट हाउस/एक्स/वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में कुछ गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इनमें रहस्यमयी काली त्रिकोणीय वस्तुएं दिखाई देने की कई घटनाओं का ब्योरा है। ये वस्तुएं अमेरिका के संवेदनशील सैन्य ठिकानों के ऊपर देखी गई थीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीदों ने क्या देखा?
चश्मदीदों के अनुसार, इनमें से एक वस्तु करीब 1,800 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रही थी। इन वस्तुओं से कोई आवाज नहीं आ रही थी। उनसे धुआं या कोई अन्य गैस भी निकलती नहीं दिखी। इनकी चौड़ाई करीब 9 से 15 फीट होने का अनुमान लगाया गया।  

तापीय जांच में इन वस्तुओं से लगातार एक जैसी गर्मी निकलने के संकेत मिले। हालांकि, इन वस्तुओं की कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है। इन्हें कब और कहां देखा गया था, इसकी जानकारी भी गोपनीय रखी गई है।
 

ये भी पढ़ें: चीन पहुंचे किम जोंग उन:  नए पुल से की एंट्री; रूस के बाद चीन से रिश्ते मजबूत करने में जुटे उत्तर कोरियाई नेता


क्या यह कोई अमेरिकी तकनीक है?
दस्तावेजों से कथित तौर पर पता चलता है कि अधिकारियों ने इन वस्तुओं के अमेरिकी तकनीक होने की संभावना को खारिज कर दिया था। लेकिन ये वस्तुएं कहां से आई थीं, इसका पता नहीं चल पाया है।
 

कहां से आईं ये वस्तुएं?
ये दस्तावेज यूएफओ से जुड़ी उन फाइलों का हिस्सा हैं, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के तहत हाल ही में जारी किया गया है। हालांकि, इन दस्तावेजों से यह साबित नहीं होता कि ये वस्तुएं किसी दूसरे ग्रह से आई थीं।

इस मार्च में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। अमेरिका के एक सैन्य अड्डे के ऊपर संदिग्ध ड्रोन मंडराता दिखाई दिया था। जिस सैन्य अड्डे पर ड्रोन मंडरा रहा था, उस सैन्य अड्डे में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के आवास हैं। यही वजह थी कि इस घटना के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया था। 
 
वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे फोर्ट मैकनेयर के ऊपर संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया। हालांकि, पता नहीं चल सकाकि यह ड्रोन कहां से आया था। इस घटना के बाद मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के आवास इस सैन्य अड्डे से स्थानांतरित करने की चर्चा शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed