फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump anti islamic statement with al saeed photo caption they are coming for your home

Trump: ट्रंप ने फिर की इस्लाम विरोधी बयानबाजी, आखिर क्यों कहा- वे तुम्हारे घरों पर कब्जा करने आ रहे हैं

Tue, 11 Aug 2026 01:01 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 11 Aug 2026 01:01 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों पर निशाना साधते हुए इस्लाम विरोधी टिप्पणी कर दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
donald trump anti islamic statement with al saeed photo caption they are coming for your home
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से इस्लाम विरोधी बयानबाजी करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवारों पर निशाना साधा। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने आगामी मध्याविधि चुनाव में मिशिगन सीट से सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल सईद को निशाना बनाया है। 
विज्ञापन


ट्रंप पर क्यों लगा इस्लाम विरोधी बयानबाजी का आरोप?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अब्दुल अल सईद को हिजाब पहने महिलाओं सहित भीड़ के सामने खड़े दिखाया गया है और इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'वे आपके घर और आपके सामान के लिए आ रहे हैं।' ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अब्दुल अल सईद को हिजाब पहने महिलाओं सहित भीड़ के सामने खड़े दिखाया गया है और इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'वे आपके घर और आपके सामान के लिए आ रहे हैं।' इससे पहले भी ट्रंप ने अपनी और अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की तस्वीर के साथ अब्दुल अल सईद और उनकी पत्नी की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन दिया था कि 'दो बिल्कुल अलग अमेरिका'।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब्दुल अल सईद पिछले सप्ताह ही आगामी मध्याविधि चुनाव के लिए मिशिगन सीट से सीनेट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन जीते हैं। उन्होंने इस चर्चित प्राइमरी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार हेली स्टीवंस को हराया था। मीडिया के साथ बातचीत में भी ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की आलोचना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप बोले- जिहादियों को चुना जा रहा
ट्रंप ने कहा था कि लोकतांत्रिक प्राथमिक चुनावों में जिहादियों को चुना जा रहा है। साथ ही ट्रंप ने डेमोक्रेट उम्मीदवारों को नीतिगत बदलावों पर विचारों को बेवकूफी भरा करार दिया। ट्रंप ने कहा, एक बात तो है कि हमारे यहां हर जगह जिहादी चुने जा रहे हैं। चाहे वह साम्यवाद हो या जिहादी, यही स्थिति है। अगर आप दूसरे देशों में जाएं और देखें तो मुझे नहीं लगता कि हम उस तरह से जीना चाहेंगे।'


ट्रंप ने सोमालिया मूल के लोगों की भी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि सोमाली मूल के लोग बुद्धिमान नहीं होते और उनमें योग्यता की भी कमी होती है। उनके पास करने के लिए कुछ भी नहीं है। साथ ही उन्होंने सोमाली मूल के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे अमेरिकियों को बताते हैं कि देश कैसे चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed