फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump forgotten the name of Apple CEO Tim Cook, Said Tim Apple

राष्ट्रपति ट्रंप एपल के सीईओ का नाम भूले, टिम कुक को कहा टिम एपल, नौ बार कर चुके हैं इस तरह की गलती

Fri, 08 Mar 2019 02:46 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump forgotten the name of Apple CEO Tim Cook, Said Tim Apple
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूं तो सार्वजनिक बयानबाजी के वक्त अक्सर कई लोगों का नाम भूल चुके हैं लेकिन ताजा मामला दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक से जुड़ा है। व्हाइट हाउस में अमेरिकन वर्कफोर्स पॉलिसी एडवाइजरी बोर्ड की एक बैठक में ट्रंप टिम कुक का नाम ही भूल गए और उन्हें टिम एप्पल कह दिया। इस बैठक का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे लाखों बार देखा चुका है। सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर ट्रंप का मजाक उड़ा रहे हैं। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई

सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ट्रंप अब जल्द ही फेसबुक के सीईओ का नाम मार्क जकरबर्ग से बदलकर मार्क फेसबुक रख देंगे। किसी दिन बिट गेट्स भी बिल माइक्रोसॉफ्ट बना दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


एक अन्य यूजर ने लिखा कि ट्रंप ने गलती से ही टिम कुक को नया उपनाम दे दिया है। मुझे लगता है कि एपल के सीईओ भविष्य में टिम एपल के नाम से ही मशहूर हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी नौ बार नाम भूल चुके हैं ट्रंप

यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति अपने संबोधन में किसी मशहूर शख्स का गलत नाम लिया हो। इसी साल जनवरी में उन्होंने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को जेफ बोजो कहा।


इससे पहले पिछले साल मार्च में रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मॉर्टिन की सीईओ मार्लिन ह्यूमन को मार्लिन लॉकहीड कह दिया था। 

पिछले साल अप्रैल में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के पूर्व प्रमुख डेबी वेसरमैन शुल्ट्ज को ट्विटर पर वेंडी वेसरमैन शुल्ट्ज कह दिया था। बाद में उन्होंने ट्वीट को हटाकर सही नाम लिखा था। लेकिन, तब तक सोशल मीडिया पर ट्रंप इस गलती के लिए ट्रोल हो चुके थे। 

शुल्ट्ज के साथ ट्रंप का ज्यादा पाला नहीं पड़ा था इसलिए मुमकिन था कि वे उनका नाम भूल जाएं। लेकिन वे अपने सहयोगी रहे पूर्व हाउस स्पीकर पॉल रेयान का नाम भी याद नहीं रख पाए थे। रेयान के होम टाउन में हुए एक इवेंट में ट्रंप ने उन्हें बार-बार रॉन रेयान के नाम से पुकारा। 


रिपब्लिकन लीडर केविन मैकार्थी के साथ भी ट्रंप ने ऐसा ही किया। यह घटना इसी साल जनवरी की है। ट्रंप ने उन्हें केविन की जगह स्टीव कह दिया। 

लोवा कम्युनिटी कॉलेज में उन्होंने रिपब्लिकन नेता रॉड ब्लम को मैट ब्लम कह दिया।

इसी तरह उन्होंने एक अन्य रिपब्लिकन नेता ल्यूक मेसर को माइक मेसर कह दिया। 

ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को माइकल बोल्टन कह चुके हैं। 

राष्ट्रपति बनने से कई साल पहले 2011 में उन्होंने टेक्सास के तत्कालीन गवर्नर रिक पैरी को जिम पैरी कहा था। 

फिर भी ट्रंप याददाश्त का भरते हैं दम

भले ही ट्रंप अक्सर लोगों के नाम भूल जाते हों, लेकिन वे यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनकी याददाश्त कमजोर है। साल 2017 में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनकी जितनी शानदार याददाश्त है वैसी इतिहास में बहुत कम लोगों की रही है। इतने मौके पर गलत नाम लेने के बाद भी ट्रंप अपनी याददाश्त की तारीफ करने से नहीं चूकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed